किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने मिलकर कई हिट फिल्मों के लिए ब्लॉकबस्टर गाने गाए हैं. साल 1973 में आई फिल्म ‘दाग’ के भी कई गानों को दोनों ने आवाज दी है. फिल्म में राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर लीड रोल में नजर आए थे. फिल्म के गाने इतने पॉपुलर हुए थे कि 53 साल बाद भी उनका खुमार कम नहीं हुआ है. खासतौर पर किशोर कुमार और लता मंगेशकर की आवाज में गाया गया राजेश खन्ना का गाना ‘अब चाहे मां रूठे या बाबा मैंने तेरी राह पकड़ ली…'(Ab Chahe Maa Roothe) इस गाने में वह शर्मिला टैगोर को जता रहे हैं कि उन्हें किसी का डर नहीं है, अब उन्होंने एक्ट्रेस की बाह पकड़ ली है. आज भी ये गाना हिंदी सिनेमा के सबसे शानदार रोमांटिक गीतों में शामिल है. इस गाने में राजेश खन्ना अपने दिलों के जज्बात बयां करते हैं. गाने को म्यूजिक लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने दिया है.
न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें