साउथ की जानी मानी एक्ट्रेस श्रीलीला इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं. सोशल मीडिया पर उनके वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहे हैं. वह इस वक्त अपनी मेडिकल डिग्री को लेकर चर्चाओं में हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में आधिकारिक तौर पर अपनी मेडिकल डिग्री पूरी कर ली है. एमबीबीएस की डिग्री लेने के बाद से ही एक्ट्रेस श्रीलीला के चर्चे होने लगे. अब एक्ट्रेस का एयरपोर्ट लुक भी काफी वायरल हो रहा है.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
पढ़ाई और स्टारडम के बीच जो बैलेंस श्रीलीला ने बनाया हुआ है, उसकी भी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं. श्रीलीला ने एक्टिंग की दुनिया में काम करते हुए भी अपनी पढ़ाई के साथ समझोता नहीं किया. वह एक्टिंग के साथ-साथ मेडिकल की पढ़ाई भी करती रही. साल 2020 एक्ट्रेस ने बैच में एडमिशन लिया था और छह साल की मेहनत के बाद अब जाकर अपनी डिग्री ली है.
स्टाइल के चक्कर में हो गई गलती
एमबीबीएस की डिग्री लेने के बाद से ही हर तरफ श्रीलीला के ही चर्चे हो रहे हैं. लेकिन हाल ही में उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां एक तरफ फैंस को उनका सिंपल लुक भा गया, लेकिन अपने स्टाइलिश लुक से इंटरनेट पर छाने के बजाय वह अपनी ड्रेसी की छोटी सी गलती को लेकर सुर्खियों में आ गई है. एयरपोर्ट पर श्रीलीला लाल रंग की लंबी फ्लोरल ड्रेस में बला की खूबसूरत लगीं. ड्रेस के साथ सिंपल चप्पलें पहने थे. चेहरे पर मास्क लगाए उनका ये अंदाज यूं तो फैंस को काफी पसंद आया, लेकिन जल्दी-जल्दी में वह शायद अपना टैग हटाना भूल गईं.
View this post on Instagram
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.