दिव्या अग्रवाल ने अपनी शादी की सालगिरह पर पति संग एक खास और रोमांटिक वीडियो शेयर किया. लंबे समय से चल रही तलाक और अलगाव की अफवाहों पर उन्होंने इस पोस्ट के जरिए फुल स्टॉप लगा दिया. दिव्या ने भावुक मैसेज में लिखा कि उन्होंने अपने पति से इसलिए शादी की क्योंकि वह उन्हें पूरी तरह समझते हैं और कभी बदलने की कोशिश नहीं करते. पोस्ट पर फैंस ने जमकर प्यार बरसाया.
दिव्या अग्रवाल का पोस्ट देख फैंस और उनके दोस्त खुश हैं.
दरअसल, रियलिटी शो ‘द 50’ में कंटेस्टेंट भाव्या सिंह ने दिव्या के वैवाहिक जीवन पर सवाल उठाए थे, जिससे अफवाहें और तेज हो गई थीं, लेकिन इन सभी अफवाहों पर विराम लगाते हुए दिव्या ने शुक्रवार को अपनी शादी की सालगिरह के मौके पर पति संग एक खास वीडियो शेयर किया.
पोस्ट किए गए वीडियो में दोनों एक दूसरे के साथ प्यार भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं. दिव्या ने लिखा, ‘मैंने आपसे शादी इसलिए की क्योंकि आप ही वो इंसान हैं, जो मुझे पूरी तरह समझते हैं. आपने कभी मुझे बदलने की कोशिश नहीं की. आप मुझे अंदर से जानते हैं, जैसे मैं सच में हूं.’ आगे उन्होंने लिखा, ‘मेरे प्यार को शादी की सालगिरह मुबारक. आने वाले सालों में चाहे जिंदगी कितनी भी पागलपन भरी क्यों न हो, हम हमेशा साथ रहेंगे.’
View this post on Instagram
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.