नई दिल्ली. साल 1996 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दिलजले’ का गाना शाम है धुआं धुआं आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में एक खास जगह रखता है. इस गाने में अजय देवगन का इंटेंस लुक और मधु की सादगी भरी खूबसूरती ने पर्दे पर जादू बिखेर दिया था. आनंद बख्शी के लिखे गहरे बोल और अनु मलिक के शानदार संगीत ने इसे उस दौर का सबसे बड़ा एंथमस बना दिया था. पूर्णिमा की मखमली आवाज में गाया गया यह गाना फिल्म के एक महत्वपूर्ण मोड़ पर आता है, जहां प्यार और बदले की आग के बीच एक कशमकश दिखाई देती है. गाने में प्यार की तड़प को बहुत खूबसूरती से पिरोया गया था. आज भी जब यह गाना बजता है, तो 90 के दशक की यादें ताजा हो जाती हैं.
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.