प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के लिए एक बार फिर दिल छू लेने वाला पोस्ट किया है, जिसमें सिंगर के साथ बिताए अनमोल पलों की झलकियां दिखाई दे रही हैं. निक जोनास के नए एल्बम की रिलीज के मौके पर प्रियंका चोपड़ा के ‘लव एल्बम’ ने सबका ध्यान खींचा है.
नई दिल्ली: निक जोनास के नए एल्बम ‘सनडे बेस्ट’ के लॉन्च पर प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद इमोशनल नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने निक को अपनी सबसे अच्छी पसंद बताया है.(फोटो साभार: Instagram@priyankachopra)

प्रियंका ने खास मौके पर अपने और निक के शुरुआती दिनों की कुछ अनदेखी और पुरानी तस्वीरें शेयर कीं, जो उनके फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है.(फोटो साभार: Instagram@priyankachopra)

प्रियंका ने निक को दुनिया का सबसे ‘ईमानदार और सच्चा इंसान’ बताया और कहा कि निक की यही सादगी और बिना कोशिश किए दूसरों को सम्मान देना उनका असली स्वभाव है. (फोटो साभार: Instagram@priyankachopra)
Add News18 as
Preferred Source on Google

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास की मेहनत की तारीफ करते हुए कहा कि निक ने इस एल्बम के हर सुर और शब्द में अपनी आत्मा झोंक दी है, जो उनकी गहराई और ईमानदारी को दर्शाता है.(फोटो साभार: Instagram@priyankachopra)

प्रियंका चोपड़ा ने अपने फैंस को सलाह दी कि वे अपने लिए ऐसा जीवनसाथी चुनें जो न केवल प्यार दे, बल्कि आपको एक अनमोल खजाने की तरह संभाल कर रखे. (फोटो साभार: Instagram@priyankachopra)

निक और प्रियंका की कहानी 2016 में ट्विटर से शुरू हुई थी, जिसके बाद 2018 में उन्होंने भारत में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से भव्य शादी की थी. (फोटो साभार: Instagram@priyankachopra)

आज कपल अपनी बेटी मालती मैरी के माता-पिता हैं और अक्सर एक-दूसरे के प्रति अपने सम्मान और सपोर्ट के जरिए दुनिया के लिए ‘कपल गोल्स’ सेट करते हैं. (फोटो साभार: Instagram@priyankachopra)

प्रियंका ने मैसेज के आखिर में लिखा कि निक ही उनकी हर दिन की मुस्कुराहट की वजह हैं और यूनिवर्स ने उन्हें निक से मिलाकर उन पर बड़ा अहसान किया है. (फोटो साभार: Instagram@priyankachopra)
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.