सच्ची घटना से प्रेरित फिल्म ‘4 गर्ल्स’ को ओटीटी पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. एस शिवा द्वारा निर्देशित क्राइम रिवेंज थ्रिलर गैंगरेप और हत्या जैसे जघन्य अपराधों के खिलाफ न्याय की कहानी है. फिल्म में जब कानून अपराधियों को पकड़ने में विफल रहता है, तब पीड़िता की बहन अपने दोस्तों के साथ मिलकर उन्हें सजा दिलाने के मिशन पर निकलती है. श्रुतिका गाओक्कर, दितिप्रिया रॉय और अकांक्षा वर्मा के अभिनय की काफी सराहना हो रही है. अमेजन प्राइम और हंगामा प्ले जैसे प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद फिल्म समाज को अपराध के खिलाफ खड़े होने का मैसेज देती है.
‘4 गर्ल्स’ दर्शकों को बांधे रखने में सफल.
फिल्म की स्क्रिप्ट रिवेंज थ्रिलर के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जो सस्पेंस और इमोशन का बेहतरीन संगम है. कहानी तब नया मोड़ लेती है जब कानून की ढिलाई का फायदा उठाकर अपराधी बचने की कोशिश करते हैं. ऐसी स्थिति में पीड़ित युवती की बहन हार मानने के बजाय अपनी सहेलियों के साथ मिलकर ‘जस्टिस मिशन’ पर निकलती है. ‘4 गर्ल्स’ का मुख्य आकर्षण यही है कि क्या वह अपने निजी बदले की आग में अपराधियों को खत्म कर देती है या उन्हें कानून के शिकंजे तक पहुंचाती है. यह फिल्म न केवल मनोरंजन करती है, बल्कि एक सशक्त संदेश देती है कि जब न्याय मिलने में देरी हो, तो समाज और अपनों को अन्याय के खिलाफ मजबूती से खड़ा होना पड़ता है.
ओटीटी पर छाई फिल्म
निर्माता यू. नरसिम्हुलु और एस. रमेश के बैनर ‘यूनिक्लिक पिक्चर्स’ तले बनी यह फिल्म इस समय अमेजन प्राइम, एयरटेल एक्सस्ट्रीम, हंगामा प्ले और टाटा प्ले बिंग जैसे तमाम प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर धूम मचा रही है. फिल्म को मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स से निर्माता बेहद उत्साहित हैं. उन्होंने फिल्म की सफलता का श्रेय ‘बीसिनेट’ (बी सिने एंटरटेनमेंटस प्राइवेट लिमिटेड) और बोयापाटी दिलीप कुमार को दिया है, जिन्होंने फिल्म को सीधे ओटीटी पर रिलीज करने में अहम भूमिका निभाई. दर्शकों के बीच इस फिल्म की लोकप्रियता का बड़ा कारण इसकी ‘मैसेज ओरिएंटेड’ कहानी है, जो आज के समय में प्रासंगिक और जरूरी लगती है.
कलाकारों के अभिनय की तारीफ
फिल्म तकनीकी और अभिनय के मामले में भी अपनी छाप छोड़ती है. श्रुतिका गाओक्कर, दितिप्रिया रॉय और अकांक्षा वर्मा जैसे कलाकारों ने अपने अभिनय से किरदारों में जान फूंक दी है, जिसकी चौतरफा तारीफ हो रही है. डीओपी जगदीश की सिनेमैटोग्राफी और एम एन आर का बैकग्राउंड स्कोर फिल्म के तनावपूर्ण माहौल को और ज्यादा असरदार बनाता है. स्टंट डायरेक्टर ड्रैगन प्रकाश द्वारा डिजाइन किए गए एक्शन सीन फिल्म की रिवेंज थीम को मजबूती देते हैं. कुल मिलाकर ‘4 गर्ल्स’ एक ऐसी फिल्म है जो अपराध के खिलाफ आवाज उठाने की हिम्मत देती है और दर्शकों को अंत तक बांधे रखने में सफल होती है.
About the Author

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.