बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे इन दिनों अपनी बैक-टू-बैक सफलताओं को लेकर चर्चा में हैं. अपनी फिल्मों के चुनाव को लेकर हर्षवर्धन का फंडा एकदम साफ और सॉलिड है कि वह ऐसी फिल्मों का हिस्सा बनना चाहते हैं जिससे प्रोड्यूसर सेफ रहे और ऑडियंस खुश. हाल ही में उन्होंने खुलासा किया कि वह किसी भी किरदार को निभाने से पहले उसकी गहराई और कहानी के इम्पैक्ट को बारीकी से परखते हैं. हर्षवर्धन का मानना है कि फिल्म की सफलता के लिए बिजनेस और मनोरंजन का सही बैलेंस होना जरूरी है. अब वह 2026 में भी इसी मंत्र के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार हैं.
हर्षवर्धन राणे ने कहा कि प्रोड्यूसर को फायदा पहुंचाना जरूरी है.
हर्षवर्धन राणे आईएएनएस के साथ खास बातचीत की और बताया कि प्रोड्यूसर की सफलता उनकी पहली प्राथमिकता है. प्रोड्यूसर सेफ रहेगा तो फिल्म अच्छी चलेगी और दर्शक भी खुश होंगे. उन्होंने कहा, ‘पहला मुद्दा मेरे लिए यही है कि मेरा प्रोड्यूसर सेफ होना चाहिए. फिर दूसरा मुद्दा है कि मेरी ऑडियंस खुश हो, उनके दिल को कोई बात छूए. ऐसा नहीं कि सिर्फ ऑडियंस का दिल छू लिया और प्रोड्यूसर बेचारा परेशान है.’
प्रोड्यूसर को सेफ करना सबसे पहले जरूरी
एक्टर ने जहां बताया कि वह किसी भी फिल्म या किरदार का चुनाव करते समय सबसे पहले अपने प्रोड्यूसर की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हैं. हर्षवर्धन ने बताया, ‘मेरे लिए प्रोड्यूसर को सेफ करना सबसे ऊपर है, उसके बाद दर्शकों का मनोरंजन और दिल जीतना. मैं बस ऐसी फिल्म या किरदार करना चाहता हूं जो मेरे प्रोड्यूसर को फायदा पहुंचाए और दर्शकों को पसंद आए. मेरे लिए पर्सनल एक्टर बनने से ज्यादा जरूरी यह है कि सबसे पहले मैं अपने प्रोड्यूसर को सेफ करूं.’
2026 में बैक-टू-बैक रिलीज होंगी तीन फिल्में
उन्होंने आगे जोड़ा कि वह अभी तक अपने किरदार या एक्टिंग को लेकर इतने सेल्फिश नहीं हो पाए हैं कि सिर्फ अपने किरदार के बारे में सोचें और प्रोड्यूसर की परेशानी को नजरअंदाज कर दें. साथ ही बताया कि साल 2026 उनके लिए काफी खास साल होने वाला है. इस साल उनकी तीन फिल्में रिलीज हो रही हैं, जिनमें ‘शिला’, ‘फोर्स 3’ और एक अन्य फिल्म शामिल है.
तीनों फिल्मों में अलग हैं हर्षवर्धन के किरदार
हर्षवर्धन राणे ने बताया कि इन तीनों फिल्मों में उनका किरदार अब तक के उनके सभी कामों से बिल्कुल अलग है. उन्होंने मजाकिया अंदाज में खुद को खाने की डिश से कंपेयर करते हुए कहा, ‘अगर मैं खुद को डिश से कंपेयर करूं तो कह सकता हूं कि अब मैं पूरी पसंद बदल रहा हूं. जो स्टाइल या टाइप में लोग मुझे देखते आए हैं, आने वाली इन फिल्मों में उससे एकदम अलग नजर आऊंगा. ऐसा मुझे आज तक किसी फिल्म में नहीं देखा गया.’
About the Author

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.