Indian Cinema Records: ‘दंगल’ और ‘पीके’ जैसी रिकॉर्डतोड़ फिल्मों को फुटफॉल के मामले में पीछे छोड़ने के बावजूद ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर नंबर-1 नहीं बन पाई. वजह है वो 50 साल पुरानी कल्ट क्लासिक, जिसका जादू आज भी दर्शकों के सिर चढ़कर बोलता है. आधुनिक दौर की भव्यता, हाई-ऑक्टेन एक्शन और हजार करोड़ से ज्यादा की कमाई भी उस ऐतिहासिक रिकॉर्ड को नहीं तोड़ सकी, जो दशकों पहले मजबूत कहानी, दमदार किरदारों और यादगार डायलॉग्स के दम पर कायम हुआ था. यही फर्क नई हिट और सदाबहार क्लासिक के बीच दीवार बनकर खड़ा है. कौन सी है ये फिल्म चलिए बताते हैं…
नई दिल्ली. आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह स्टारर स्पाई एक्शन-ड्रामा ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक सफलता दर्ज की. रिलीज के दो महीने बाद भी फिल्म का क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा है. कमाई और दर्शक संख्या के लिहाज से फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़े, लेकिन इसके बावजूद यह एक 50 साल पुरानी कल्ट क्लासिक को पीछे छोड़ने में नाकाम रही. दोनों फिल्म की खास बात ये हैं कि दोनों मल्टी स्टारर हैं.

आदित्य धर निर्देशित इस स्पाई एक्शन-ड्रामा ने दुनिया भर में 1303 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है और भारत में 40 मिलियन (4 करोड़) से अधिक फुटफॉल्स हासिल किए हैं. यह उपलब्धि धुरंधर को भारतीय सिनेमा इतिहास की उन 19 फिल्मों में शामिल करती है, जिन्होंने घरेलू बाजार में 4 करोड़ से ज्यादा टिकट बेचे हैं. फिर भी, यह 1975 में आई सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म को पछाड़ नहीं पाई.

इतनी बड़ी सफलता के बावजूद रणवीर सिंह की यह फिल्म जिस दिग्गज के सामने टिक नहीं पाई, वह है 1975 में रिलीज हुई ‘शोले’है. रमेश सिप्पी द्वारा निर्देशित ‘शोले’ आज भी सबसे ज्यादा टिकट बेचने वाली भारतीय फिल्म बनी हुई है. ‘धुरंधर’ के 4 करोड़ फुटफॉल के मुकाबले, 1975 में रिलीज हुई ‘शोले’ ने देश भर में 10 करोड़ से अधिक टिकटें बेचीं थीं. जिसका रिकॉर्ड आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है. ये फिल्म आज भी नंबर 1 पर कायम है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

1975 में रिलीज हुई ‘शोले’ को भारतीय सिनेमा की सबसे प्रभावशाली फिल्मों में गिना जाता है. रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने अपने ओरिजिनल रन में भारत में 35 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जबकि वर्ल्डवाइड ग्रॉस करीब 50 करोड़ रुपये बताया जाता है. उस दौर में यह आंकड़ा ऐतिहासिक था.

1970s से लेकर 2000s तक बार-बार हुए री-रिलीज के चलते ‘शोले’ की कुल भारतीय कमाई लगभग 350 मिलियन तक पहुंच गई. खास बात यह है कि फिल्म को सोवियत यूनियन में भी जबरदस्त सफलता मिली. 1979 में रिलीज के बाद वहां फिल्म ने 48.4 मिलियन टिकट बेचे, जो री-रन के साथ बढ़कर करीब 60 मिलियन हो गए.
![It was the highest-grossing Indian film ever up until Disco Dancer (1982) and the highest-grossing film in India up until Hum Aapke Hain Koun...! (1994). In 1985, India Today estimated that the film drew a total audience of 250 million over the years [6], which is comparable to the number of tickets sold by some of the world's highest-grossing films of all time adjusted for inflation. It was the highest-grossing Indian film ever up until Disco Dancer (1982) and the highest-grossing film in India up until Hum Aapke Hain Koun...! (1994). In 1985, India Today estimated that the film drew a total audience of 250 million over the years [6], which is comparable to the number of tickets sold by some of the world's highest-grossing films of all time adjusted for inflation.](https://images.news18.com/ibnkhabar/uploads/2026/02/1770265392_Untitled-design-2026-02-05T082442.361-2026-02-556a5a5ca3d1a7df65f3d8525056b663.jpg?im=Resize,width=807,aspect=fit,type=normal)
यह फिल्म डिस्को डांसर (1982) के रिलीज होने तक भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म रही. इसके अलावा, हम आपके हैं कौन…! के आने तक यह देश में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी रही. 1985 में इंडिया टुडे के एक अनुमान के मुताबिक, इस फिल्म को सालों के दौरान कुल मिलाकर करीब 25 करोड़ (250 मिलियन) दर्शकों ने देखा, जो महंगाई के हिसाब से समायोजित करने पर दुनिया की सबसे ज्यादा टिकट बिकने वाली फिल्मों के आंकड़ों के बराबर माना जाता है.

रमेश सिप्पी के निर्देशन और सलीम-जावेद की लेखनी में बनी यह फिल्म दो अपराधियों वीरू और जय की कहानी है, जिन्हें एक रिटायर्ड पुलिस अफसर निर्दयी डकैत गब्बर सिंह को पकड़ने के लिए नियुक्त करता है. फिल्म में धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन, संजीव कुमार, अमजद खान, हेमा मालिनी और जया बच्चन प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए थे.

भले ही ‘धुरंधर’ ‘शोले’ का रिकॉर्ड न तोड़ पाई हो, लेकिन इसने कई ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर्स को पीछे छोड़ दिया. रिपोर्ट्स की मानें, फिल्म ने आमिर खान की ‘दंगल’ (37 मिलियन) और ‘पीके’ (35 मिलियन), सनी देओल की ‘बॉर्डर’ (37 मिलियन), शाहरुख खान की ‘कुछ कुछ होता है’ (35 मिलियन) और ‘कभी खुशी कभी गम’ (31 मिलियन) से ज्यादा फुटफॉल दर्ज किए. इसके अलावा, इसने देव आनंद की ‘CID’ जैसी क्लासिक फिल्मों को भी पीछे छोड़ा.

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है, लेकिन 50 साल पुरानी कल्ट क्लासिक शोले का रिकॉर्ड आज भी अटूट है. आदित्य धर निर्देशित इस स्पाई एक्शन-ड्रामा ने दुनिया भर में 1303 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है और भारत में 40 मिलियन (4 करोड़) से अधिक फुटफॉल्स हासिल किए हैं. यह उपलब्धि धुरंधर को भारतीय सिनेमा इतिहास की उन 19 फिल्मों में शामिल करती है, जिन्होंने घरेलू बाजार में 4 करोड़ से ज्यादा टिकट बेचे हैं. फिर भी, यह शोले के 10 करोड़ से ज्यादा (कुछ अनुमानों में 15-18 करोड़) फुटफॉल्स के रिकॉर्ड को तोड़ नहीं पाई, जो आज भी नंबर 1 पर कायम है.

धुरंधर की कहानी एक अंडरकवर इंडियन इंटेलिजेंस एजेंट की है, जो पाकिस्तान के कराची अंडरवर्ल्ड में घुसकर टेरर नेटवर्क को तोड़ता है. यह पाकिस्तान के ऑपरेशन ल्यारी से प्रेरित है. फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन और सारा अर्जुन हैं. इस सफलता के बाद सीक्वल धुरंधर: द रिवेंज 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.