करीब सात साल के लंबे ब्रेक के बाद अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती एक बार फिर एक्टिंग की दुनिया में वापसी करने जा रही हैं. नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘फैमिली बिजनेस’ के जरिए रिया अपने करियर की नई शुरुआत कर रही हैं. इस मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल वीडियो शेयर कर अपनी खुशी और जज्बात खुलकर जाहिर किए हैं.
ख़बरें फटाफट
रिया चक्रवर्ती फिर हुईं भावुक
नई दिल्ली. दिवंगत अभिनेता सुंशात सिंह राजपूत की मौत के बाद तकरीबन सात साल के लंबे ब्रेक के बाद अब रिया चक्रवर्ती कमबैक कर रही हैं. वह जल्द ही वेब सीरीज ‘फैमिली बिजनेस’ में नजर आएंगी. अपनी इस वापसी को लेकर रिया काफी इमोशनल हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की है.
वायरल हो रहा लेटेस्ट पोस्ट
रिया चक्रवर्ती का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. एक्ट्रेस ने पोस्ट के साथ रिया ने लिखा, ‘सेट पर गए हुए मुझे 7 साल हो गए हैं, लेकिन मैं आज भी वही लड़की हूं जो 17 साल की उम्र में एक्टर बनने का सपना लेकर मुंबई आई थी. मेरा एक हिस्सा आगे बढ़ गया, लेकिन एक हिस्सा वहीं रुककर इंतजार करता रहा. और अब मैं फिर से यहां हूं. अपनी जिंदगी के चैप्टर 2 में.’