होली का त्योहार आने वाले है. इस भोजपुरी इंडस्ट्री में इसकी तैयारी को लेकर धूम मची है. दिनेश लाल यादव और एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने इसकी शुरुआत कर दी है. आज निरहुआ-आम्रपाली का होली गाना ‘अवध में होली’ रिलीज कर दिया है. गाने में निरहुआ और आम्रपाली होली के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं. दोनों की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा में सबसे लोकप्रिय ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में से एक है. दोनों ने पहले भी कई हिट फिल्में और गाने दिए हैं. दिनेश लाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम पर गाने का क्लिप पोस्ट किया. निरहुआ ने लिखा, “अवध में होली.” यह गाना फैंस के बीच पहले से ही चर्चा में था और रिलीज के बाद काफी पसंद भी किया जा रहा है. गाने में निरहुआ ने खुद गाया है. इसके लिरिक्स छोटू यादव ने लिखे हैं और म्युजिक छोटे यादव बसाही ने दिया है.
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.