28 साल बाद वायरल हुआ का 90s का गाना, अल्का याग्निक ने गाया, वैष्णवी ने रिक्रिएट किया अपना आइटम नंबर
दूरदर्शन के पॉपुलर सुपरहीरो शो ‘शक्तिमान’ से पॉपुलर हुईं एक्ट्रेस वैष्णवी महंत सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. अक्सर तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं. उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने ऊपर फिल्माए गए एक बॉलीवुड गाने को रीक्रिएट किया है. इस गाने को अलका याग्निक और कविता कृष्णमूर्ति ने गाया है. गाने का नाम ‘मैंने दिल का हुकुम सुन लिया’ है. यह गाना साल 1998 में आई फिल्म ‘बरसात की रात’ का है.वैष्णवी ने इसमें आइटम नंबर किया था. वैष्णवी ने 28 साल बाद इसे फिर से रिक्रिएट किया. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “यह गाना मेरी साल 1998 की फिल्म ‘बरसात की रात’ है जो अब वायरल हो रहा है. कई सालों बाद.”
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.