प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ की रिलीज से पहले जबरदस्त बज बना हुआ था, लेकिन पिछले महीने जब फिल्म सिनेमाघरों में आई तो दर्शकों का कुछ खास अच्छा रिस्पांस नहीं मिला. एक महीने के अदंर ही फिल्म फुस्स हो गई जिसके चलते मेकर्स ने इसे ओटीटी पर रिलीज कर दिया है.
मारुति द्वारा निर्देशित और प्रभास स्टारर फिल्म ‘द राजा साब’ अब ओटीटी पर स्ट्रीम कर रही है. आज 6 फरवरी को फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गई है. फिल्म जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई है और मेकर्स ने इसमें कुछ बदलाव भी किए हैं.

प्रभास की द राजा साब को ओटीटी पर आप कुछ एक्सटेंड किए हुए सीन्स के साथ देख सकते हैं जिन्हें सिनेमाघरों में नहीं दिखाया गया था. अब जियो हॉटस्टार पर फिल्म के रिलीज होने के बाद दर्शक आराम से अपने घरों में बैठकर इसे देख सकते हैं.

मच अवेटेड फिल्म सिनेमाघरों में फुस्स साबित हो गई. मालविका मोहन, कियारा आडवाणी, संजय दत्त, बोमन ईरानी स्टारर ये हॉरर कॉमेडी और थ्रिलर से भरपूर फिल्म दर्शकों का दिल जीतने में असफल रही है. ये सिनेमाघरों तक दर्शकों को खींच लाने में असफल रही.
Add News18 as
Preferred Source on Google

थिएटर वर्जन के मुकाबले ओटीटी रिलीज में एक्सटेंडेड कट के साथ कुछ अतिरिक्त सीन भी शामिल किए गए हैं. बताया जा रहा है कि टेक्निकल दिक्कतों के कारण ये सीन सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो पाई. इससे डिजिटल प्रीमियर फैंस के लिए ज्यादा पूरी और खास अनुभव बन गया है.

मारुति के निर्देशन में बनी ‘द राजा साब’ में रोमांस, कॉमेडी, इमोशनल ड्रामा और सुपरनैचुरल हॉरर का अनोखा मिश्रण देखने को मिलता है. प्रभास ने इसमें एक ऐसे किरदार को निभाया है, जिसमें उनका चार्म और ह्यूमर दोनों नजर आता है, जो उनके आमतौर पर एक्शन से भरपूर रोल्स से अलग है.

यह फिल्म मकर संक्रांति के मौके पर 9 जनवरी 2026 को रिलीज हुई थी और दुनियाभर में करीब 205 करोड़ रुपए की कमाई की, हालांकि इसे क्रिटिक्स और दर्शकों से मिले-जुले रिव्यू मिले थे. फिल्म की रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा और प्रभास की स्टार पावर ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं की.

सोशल मीडिया पर चर्चा है कि कई लोग फिल्म को इसके एक्सटेंडेड फॉर्मेट में फिर से देखने के लिए उत्सुक हैं, जिससे उन्हें प्रभास की परफॉर्मेंस और फिल्म के मजेदार हॉरर-कॉमेडी एलिमेंट्स का और ज्यादा आनंद लेने का मौका मिलेगा.

प्रभास आमतौर पर 150 करोड़ रुपए की मोटी फीस वसूलते हैं, लेकिन पिछली फिल्म ‘आदिपुरुष’ के बुरी तरह फ्लॉप होने के बाद प्रभास ने अपनी फील कम कर दी थी. हालांकि ‘द राजा साब’ भी बॉक्स-ऑफिस पर फ्लॉप हो गई.
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.