साल 1999 में आई सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ में सलमान खान की वो मासूम भांजी याद है? सलमान खान की गोद में दिख रही ये प्यारी सी बच्ची आज ओटीटी जगत का बड़ा नाम बन चुकी है. हाल ही में उनकी वेब सीरीज ओटीटी पर ट्रेंड कर रही थी और ये बच्ची जिसकी आज बात कर रहे हैं वो जोया अफरोज हैं.
जोया अफरोज ने बहुत कम उम्र में करियर की शुरुआत की थी. ‘हम साथ साथ हैं’ में अपनी मासूमियत से लोगों का दिल जीतने वाली जोया आज खूबसूरती से कहर ढा रही हैं. उनकी अदाओं पर लोग दिल हार बैठते हैं. हाल ही में वो वेब सीरीज ‘तस्करी’ का अहम हिस्सा रहीं.(फोटो साभार इंस्टाग्राम zoyaafroz)

जोया अफरोज का जन्म 10 जनवरी 1994 को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुआ. सांस्कृतिक विरासत से जुड़े माहौल में उनकी परवरिश हुई, जिसने शुरू से ही कला और अभिनय के प्रति उनकी रुचि को आकार दिया.बाद में परिवार के साथ उनका रुख मुंबई की ओर हुआ, लेकिन लखनऊ से जुड़ी उनकी जड़ें आज भी उनकी पहचान में झलकती हैं.(फोटो साभार इंस्टाग्राम zoyaafroz)

उन्होंने आर.एन. शाह हाई स्कूल से स्कूली शिक्षा पूरी की और इसके बाद मुंबई के मशहूर मिठीबाई कॉलेज से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया. इस दौरान उन्होंने पढ़ाई के साथ अपने उभरते करियर के बीच बेहतरीन संतुलन बनाए रखा. जोया का करियर महज चार साल की उम्र में टीवी सीरियल ‘कोरा कागज’ (1998) से शुरू हुआ था.(फोटो साभार इंस्टाग्राम zoyaafroz)
Add News18 as
Preferred Source on Google

उन्हें असली पहचान 1999 की ब्लॉकबस्टर फैमिली ड्रामा ‘हम साथ साथ हैं’ से मिली. राजश्री प्रोडक्शन की इस आइकॉनिक फिल्म में उन्होंने सलमान खान, सैफ अली खान और करिश्मा कपूर जैसे सितारों के साथ स्क्रीन शेयर किया था.

इसके अलावा, वह ‘मन’ (1999) में आमिर खान और मनीषा कोइराला के साथ, और बाद में ‘कुछ ना कहो’ (2003) में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के साथ नजर आईं. इन फिल्मों में उनके किरदारों ने उन्हें अपनी पीढ़ी की सबसे चर्चित चाइल्ड आर्टिस्ट्स में शामिल कर दिया.(फोटो साभार इंस्टाग्राम zoyaafroz)

बड़े होते ही जोया अफरोज ने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा. वो फेमिना मिस इंडिया का हिस्सा रही थीं. 2013 में उन्होंने फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था. वो जीत नहीं पाई थी लेकिन शो की रनर अप रही थीं.(फोटो साभार इंस्टाग्राम zoyaafroz)

इस ब्यूटी पेजेंट ने जोया अफरोज के लिए एक्टिंग के दरवाजे खोल दिए. बाद में उन्होंने मिस इंडिया इंटरनेशनल 2021 का खिताब जीता और जापान में हुए मिस इंटरनेशनल 2022 पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व किया.(फोटो साभार इंस्टाग्राम zoyaafroz)

जोया ने फिल्मों और टीवी में काम जारी रखा और धीरे-धीरे बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई. वह साल 2014 में म्यूजिकल थ्रिलर ‘द एक्सपोज’ में हिमेश रेशमिया के साथ नजर आई थीं. फिल्मों के साथ-साथ उन्होंने टीवी शोज और म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया.(फोटो साभार इंस्टाग्राम zoyaafroz)

इस साल वो इमरान हाशमी के साथ ‘तस्करी’ में दिखीं जिसने उन्हें फिर से लोकप्रियता दिलाई. जोया ‘तस्करी’ के बाद आईएमडीबी की मोस्ट पॉपुलर स्टार्स की लिस्ट में अपनी जगह बनाई.(फोटो साभार इंस्टाग्राम zoyaafroz)
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.