भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह ने होली से पहले ही रंगों का धमाका कर दिया है. 4 मार्च को आने वाले त्योहार के लिए पवन सिंह का नया गाना ‘सतरंगी सलवारवा’ रिलीज हो चुका है, जो आते ही इंटरनेट पर छा गया है. इस गाने में उनके साथ महिमा सिंह की केमिस्ट्री फैंस का दिल जीत रही है. गाने में जहां महिमा अपने देसी अवतार से बिजली गिरा रही हैं, वहीं पवन सिंह उनके साथ जमकर रोमांस करते नजर आ रहे हैं. शानदार बीट्स और मस्ती भरे बोलों के कारण यह गाना अभी से ब्लॉकबस्टर माना जा रहा है.
पवन सिंह ने महिमा सिंह के साथ किया रोमांस.
पवन सिंह और महिमा सिंह का नया गाना ‘सतरंगी सलवारवा’ रिलीज हो गया है, जिसमें महिमा को घाघरा चोली में देखकर दीवाने हो गए हैं और उनके साथ प्यार के रंग की होली खेलने के लिए बेताब हैं. महिमा जानती हैं कि पवन सिंह सिर्फ होली खेलने के बहाने से नहीं बल्कि उन्हें अपने प्यार के जाल में फंसाने के लिए आ रहे हैं. इसलिए एक्ट्रेस उन्हें ज्यादा भाव भी नहीं दे रही है. कुल मिलाकर गाना होली वाइब्स दे रहा है.
यहां पर देखिए गाने का वीडियो
फैंस होली सॉन्ग को बता रहे ब्लॉकबस्टर
गाने के लिरिक्स और बीट बहुत शानदार हैं. गाने की बीट को सुनते ही डांस करने का मन करने लगेगा. अब पवन सिंह का गाना है तो सोशल मीडिया पर छाएगा ही. ‘सतरंगी सलवारवा’ को भी रिलीज के साथ अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. खबर लिखे जाने तक गाने पर 25 हजार से ज्यादा व्यू आ चुके हैं, जबकि गाने को सुबह 7 बजे के बाद रिलीज किया गया है. फैंस गाने को ब्लॉकबस्टर हिट बता रहे हैं.
पवन सिंह संग छाई महिमा सिंह की जोड़ी
बता दें कि यह पहला गाना नहीं है जिसमें पवन सिंह और महिमा सिंह को साथ देखा गया हो. इससे पहले दोनों की केमिस्ट्री को ‘बानी लइका’ में भी साथ देखा गया था. ‘बानी लइका’ रिलीज के बाद एक्ट्रेस को पवन सिंह के जन्मदिन पर साथ केक कटवाते भी देखा गया था. खुद पवन और महिमा ने गाना रिलीज होने के बाद रोमांटिक फोटोज शेयर की थीं, जिसके बाद भोजपुरी गलियारे में दोनों की डेटिंग की खबरें आने लगीं, हालांकि इन बातों में कितनी सच्चाई है, यह पवन सिंह ही बता सकते हैं.
About the Author

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.