देश के करोड़ों लोगों को 90 के दशक में आशिकी नदीम-श्रवण के गानों ने सुनाई. ये गाने इतने मेलोडियस थे कि दिल की बात इशारों-इशारों में कह देते थे. इन गानों को बस-कार में चलाकर, या सामने से गुनगुनाकर आशिक अपने प्यार का इजहार करते थे. 2002 में एक फिल्म म्यूजिकल हॉरर फिल्म’राज़’ आई थी. इस फिल्म के गाने बहुत पॉप्युलर हुए थे. फिल्म में बिपाशा बसु-डिनो मोरिया लीड रोल में थे. आशुतोष राणा, मालिनी शर्मा और विश्वजीत प्रधान जैसे सितारे सपोर्टिंग रोल में थे. सिर्फ 5 करोड़ की लागत में बनकर तैयार हुई इस मूवी ने 22 करोड़ का कलेक्शन किया था. इस फिल्म में नदीम-श्रवण का म्यूजिक था. गीत समीर अनजान ने लिखे थे. वैसे तो फिल्म के सभी गाने एक से बढ़कर एक थे. इस फिल्म का एक गाना ‘इतना मैं चाहूं तुझे, कोई किसी को ना चाहे’ दिल को छू लेने वाला था. यह गाना प्यार के इजहार, महबूब को याद करने का जरिया बना. गाने को उदित नारायण-अलका याज्ञनिक ने आवाज दी है.
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.