नई दिल्ली. ‘एक तेरे ही चेहरे’ 90 के दशक का वो क्लासिक रोमांटिक गाना है, जो आज भी कानों में पड़ते ही एक अलग सा सुकून देता है. यह गाना 1993 की फिल्म ‘प्यार प्यार’ (Pyar Pyar) का है. इस गाने की सबसे बड़ी खूबी कुमार सानू और अनुराधा पौडवाल की जुगलबंदी है, जिनकी आवाज ने उस दौर में रोमांस को एक नई परिभाषा दी थी. भले ही फिल्म बहुत बड़ी हिट न रही हो, लेकिन यह गाना आज भी एवरग्रीन गानों की लिस्ट में शामिल है. इसका संगीत नदीम-श्रवण की जोड़ी ने दिया था, जो उस दौर में अपनी रूहानी धुनों के लिए जाने जाते थे. गाने के बोल इतने प्यारे हैं कि एक प्रेमी की भावनाओं को पूरी सादगी से बयां करते हैं. बिना किसी ताम-झाम के, सिर्फ मधुर संगीत और बेहतरीन गायकी ने इसे एक एवरग्रीन क्लासिक बना दिया है.
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.