नई दिल्ली. छत्तीसगढ़ी संगीत की दुनिया में ‘मया होगे मया’ एक ऐसा गाना है, जिसने हर किसी की जुबान पर अपनी जगह बना ली है. यह गाना सिर्फ एक म्यूजिक ट्रैक नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के युवाओं के बीच प्यार का एक एंथम बन चुका है. इस गाने की सबसे बड़ी खासियत इसकी सादगी और मधुर धुन है. गाने के बोल सीधे दिल को छूते हैं और छत्तीसगढ़ी संस्कृति की मिठास को बखूबी बयां करते हैं. इसमें एक प्रेमी की उन भावनाओं को दिखाया गया है, जो पहली बार प्यार का अहसास होने पर जागती हैं. सोशल मीडिया के दौर में चाहे इंस्टाग्राम रील्स हों या शादी-ब्याह के फंक्शन, ‘माया होगे माया’ की गूंज हर तरफ सुनाई देती है. यह गाना छ्त्तीगसढ़ी फिल्म डार्लिंग प्यार झुकता नहीं अगेन का है. इसे आचार्य साहू और अनीता मंडल ने मिलकर गाया है.
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.