बॉलीवुड में इन दिनों सिर्फ एक ही नाम की चर्चा है ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’. शनिवार को रिलीज हुए इस फिल्म के ट्रेलर ने जहां आम फैंस को दीवाना बना दिया, वहीं बॉलीवुड के दिग्गज भी इसकी तारीफ किए बिना नहीं रह सके. एक्ट्रेस आलिया भट्ट से लेकर मशहूर फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा तक, सभी ने ट्रेलर देखने के बाद अपने रिएक्शन दिए हैं, चलिए बताते हैं किसने क्या कहा?
धुरंधर 2: द रिवेंज का ट्रेलर देख फैंस भी रिएक्शन दे रहे हैं.
आलिया भट्ट का ‘बीस्ट मोड’ रिएक्शन
रणबीर कपूर की पत्नी और बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी पति की फिल्म के ट्रेलर की तारीफ करने से पीछे नहीं रहीं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, ‘बीस्ट मोड ऑन’ ये ट्रेलर कंट्रोल से बाहर है!’ उनके इस रिएक्शन को फैंस ने खूब पसंद किया है. ऋतिक ने कॉमेंट सेक्शन में लिखते हुए ट्रेलर की तारीफ की, ‘बहुत ही शानदार, कमाल कर दिया.’
आलिया भट्ट का पोस्ट.
राम गोपाल वर्मा ने क्या कहा?
राम गोपाल वर्मा उन फिल्मकारों में से हैं, जिन्होंने पहले भाग के दिन से ही ‘धुरंधर’ की तारीफ की थी. अब जब दूसरे भाग का ट्रेलर आया है, तो उन्होंने एक बार फिर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक लाइन का मैसेज लिखा, जिसमें उन्होंने निर्देशक आदित्य धर की जमकर तारीफ की. उन्होंने लिखा, ‘ये स्ट्रैटोस्फेरिक लेवल (आसमान छूने वाला)है.. धुरंधर 2 के साथ आदित्य धर की ये फिल्म बदला लेने के लिए उग्र हो चुकी है.’ उनके इस अंदाज ने फैंस को भी हैरान कर दिया है.
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.