नई दिल्ली. बॉबी देओल और रानी मुखर्जी का गाना ना मिलो कहीं प्यार आज भी जब कानों में पड़ता है, तो 90 के दशक की उन मीठी यादों को ताजा कर देता है. यह सुपरहिट गाना साल 1998 में आई फिल्म ‘बादल’ का है. इस गाने की सबसे बड़ी खूबी इसकी सादगी और वो सुकून देने वाली धुन है, जिसे अनु मलिक ने तैयार किया था. गाने में बॉबी देओल और रानी मुखर्जी की केमिस्ट्री देखते ही बनती है. पहाड़ों और खूबसूरत वादियों के बीच फिल्माया गया यह गाना उस दौर के रोमांस का परफेक्ट उदाहरण है. कविता कृष्णमूर्ति और सोनू निगम की मखमली आवाज ने इसे एक कल्ट क्लासिक बना दिया. यह उन गानों में से है, जिसे आज भी लोग गुनगुनाना पसंद करते हैं. आज के शोर-शराबे वाले गानों के बीच इस गाने की मासूमियत इसे खास बनाती है.
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.