संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट को लेकर गलियारों में हलचल तेज है, लेकिन इस बार खबर फिल्म की शूटिंग से ज्यादा इसके कास्टिंग विवाद को लेकर है. चर्चा है कि नेशनल अवॉर्ड विनर एक्टर प्रकाश राज अब इस मेगा प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं रहे. रिपोर्ट्स की मानें तो डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा और प्रकाश राज के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई, जिसके बाद क्रिएटिव डिफरेंस की वजह से उन्होंने फिल्म से किनारा कर लिया. हालांकि, मेकर्स ने इस खबर पर कोई आधिकारिक मुहर लगाई है, लेकिन इस गॉसिप ने फैंस के बीच खलबली जरूर मचा दी है.
प्रभास की स्पिरिट फिल्म को लेकर नहीं थम रहा विवाद.
संदीप रेड्डी वांगा के साथ हुई प्रकाश राज की बहस?
बात सिर्फ बहस तक ही नहीं रुकी, बल्कि कहा जा रहा है कि प्रोडक्शन टीम के साथ भी एक्टर का तालमेल सही नहीं बैठ रहा था, जिसकी वजह से टीम ने उनसे किनारा करना ही बेहतर समझा. चर्चा तो यह भी है कि प्रोडक्शन टीम के साथ प्रकाश राज का व्यवहार भी कुछ खास ठीक नहीं था, जिसकी वजह से टीम को काफी परेशानी हो रही थी. आखिरकार, मेकर्स ने उन्हें फिल्म से अलग करने का ही फैसला कर लिया. हालांकि, इस खबर पर अभी तक न तो प्रकाश राज की तरफ से कोई सफाई आई है और न ही मेकर्स ने कोई आधिकारिक बयान जारी किया है.
दीपिका पादुकोण ने भी ‘स्पिरिट’ से किया था किनारा
प्रभास की फिल्म स्प्रिट से किसी एक्टर का हटना कोई पहली बात नहीं है. इससे पहले साल 2024 में जब दीपिका पादुकोण के फिल्म छोड़ने की खबर आई थी, तो फैंस दंग रह गए थे. उस वक्त रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि दीपिका ने काम के लिए दिन में केवल 8 घंटे की शिफ्ट, मोटी फीस और फिल्म के मुनाफे में हिस्सेदारी जैसी कई शर्तें रखी थीं, जो डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा को कतई रास नहीं आईं.
संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म में होगा तगड़ा एक्शन
बताते चलें कि नए साल के मौके पर संदीप रेड्डी वांगा ने स्पिरिट फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज कर इंटरनेट पर तहलका मचा दिया. पोस्टर में प्रभास अपनी जख्मी पीठ पर पट्टियां बांधे नजर आए, जबकि तृप्ति डिमरी बड़े ही शांत अंदाज में उनकी सिगरेट जलाते दिखीं. टी-सीरीज और भद्रकाली पिक्चर्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म को खुद संदीप रेड्डी वांगा ने लिखा और डायरेक्ट किया है. यह फिल्म एक पैन इंडिया फिल्म है जिसमें जबरदस्त इमोशन्स और एक्शन का तड़का देखने को मिलेगा.
About the Author

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.