Amitabh Bachchan : सदी के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहते हैं. उनके ट्वीट तो फैंस को कंफ्यूज कर देते हैं. बीती रात भी बिग बी ने एक ऐसा पोस्ट किया है, जिसके बाद से लोग कंफ्यूज हो गए हैं. अमिताभ बच्चन ने X पर कुछ ऐसा लिखा कि लोग सवाल पूछ-पूछकर परेशान हो गए, आखिर उन्होंने ऐसा क्यों लिखा है.
अमिताभ की पोस्ट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
अमिताभ बच्चन अक्सर आधी रात में भी पोस्ट कर सोशल मीडिया पर हलचल मचा देते हैं. उनके कई पोस्ट तो लोगों सोचने पर मजबूर कर देते हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ जो उन्होंने ऐसा पोस्ट किय है, लेकिन हमेशा लोगों को अपने विचारों से प्रेरित करने वाले बिग बी का यह अलग अंदाज देख फैंस थोड़े हैरान और चिंतित नजर आ रहे हैं.
वायरल हो रहा अमिताभ का पोस्ट
अमिताभ बच्चन अक्सर अपने ब्लॉग और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस से जुड़े रहते हैं. वह अपनी बातें एक्स और ब्लॉग पर लिखते हैं. लेकिन इस बार उनका एक पोस्ट फैंस को थोड़ा परेशान कर गया.उन्होंने बीती रात 10 बजे के बाद एक्स,पर पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘T 5661(i) – CHUUUUUPPPP !!!! ‘इसके साथ उन्होंने गुस्से वाला इमोज भी शेयर किया है. उनका ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है.
T 5661(i) – CHUUUUUPPPP !!!! 😡
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.