नई दिल्ली. फिल्म ‘चालबाज’ (1989) का गाना ‘तेरा बीमार मेरा दिल’ उस दौर का एक ऐसा क्रेजी और फनी रोमांटिक ट्रैक है, जिसे आज भी देखकर चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. इस गाने में सनी देओल का वो शर्मीला अंदाज और श्रीदेवी की नटखट अदाकारी का जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलता है. यह गाना साबित करता है कि सनी देओल सिर्फ ढाई किलो का हाथ ही नहीं चला सकते, बल्कि कॉमेडी और रोमांस में भी अपना अलग स्वैग रखते हैं. इसे मोहम्मद अजीज और कविता कृष्णमूर्ति ने अपनी आवाज दी है और लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल का म्यूजिक इसे एक परफेक्ट फुट-टैपिंग नंबर बनाता है. आज के दौर में भले ही हाई-फाई विजुअल्स आ गए हों, लेकिन श्रीदेवी का वो जादुई एक्सप्रेशन और सनी देओल का मासूम डांस इस गाने को हमेशा के लिए हटके बनाता है.
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.