चेन्नई में सामने आए एक ड्रग मामले ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है. एंटी-नारकोटिक्स इंटेलिजेंस यूनिट की कार्रवाई में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें अभिनेत्री अंजू कृष्णा और तमिल असिस्टेंट डायरेक्टर विंसी निवेथा भी शामिल हैं.
अंजू कृष्णा ड्रग्स केस में गिरफ्तार हुई हैं.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे मामले की कड़ी तब खुली जब नेसापक्कम इलाके से 33 वर्षीय विग्नेश्वरन को पकड़ा गया. पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह नशीले पदार्थ पोरूर के पास कोवर इलाके में रहने वाले वेंकटेश कुमार से खरीदता था. इसी जानकारी के आधार पर ANIU (साउथ) टीम ने आगे की रणनीति तैयार की और एक डिकॉय ऑपरेशन को अंजाम दिया.
ड्रग्स केस में पुलिस को मिली बड़ी सफलता
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने फर्जी ग्राहक बनकर वेंकटेश कुमार से संपर्क किया. जैसे ही उसकी कार वलासरवक्कम के एक प्रमुख स्थान पर पहुंची, टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे और उसके साथ मौजूद लोगों को गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान कुल आठ आरोपी पकड़े गए, जिनमें कार्तिक राजा, यशवंत, श्रीराम, अल्विबिन्शा, विंसी निवेथा और अंजू कृष्णा शामिल हैं.
8 लोगों के पास बरामद हुआ गैर कानूनी सामान
तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से मेथामफेटामाइन, एलएसडी स्टैम्प, एलएसडी और गांजा सहित कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए. इसके अलावा एक स्मोकिंग बॉन्ग और कई मोबाइल फोन भी जब्त किए गए, जिन्हें जांच का अहम हिस्सा माना जा रहा है.
सभी आरोपियों को कोर्ट ने भेजा जेल
फिलहाल सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि यह सिर्फ शुरुआत है और आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े और भी नाम सामने आ सकते हैं. जांच लगातार जारी है.
अंजू कृष्णा की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी और बाद में तमिल फिल्म ‘वेल्लीमलाई’ से बतौर लीड एक्ट्रेस डेब्यू किया. वह तमिल के साथ-साथ मलयालम फिल्मों और टीवी सीरियल्स में भी नजर आ चुकी हैं, जिससे उनकी गिरफ्तारी ने फैंस को हैरान कर दिया है.
About the Author

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.