Udit Narayan Romantic Song : 90-2000 के दशक में उदित नारायण ने एक से बढ़कर एक रोमांटिक गाने गाए. उदित नारायण की आवाज में एक खनक थी, चुलबुलापन था, इसलिए संगीतकार उनसे रोमांटिक गाने गवाते थे. ऐसा ही एक गाना 30 साल पहले स्पॉट ब्वॉय फिल्म में आया था जो कि 1996 में रिलीज हुई थी. डायरेक्टर पाशा पी. जंग थे. फिल्म में राज किरन, अक्षय आनंद और हर्षा मेहरा लीड रोल में थीं. फिल्म का म्यूजिक इकबाल कुरैशी ने कंपोज किया था. बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी लेकिन फिल्म का एक गाना ‘ख्वाब बनकर ही चले आओ तो रात कटे’ आज भी दिल को छू जाता है. इस गाने को मेलोडी किंग उदित नारायण ने अपनी आवाज दी थी. इस गाने को जितनी बार भी सुना जाए, मन नहीं भरता.
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.