हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है. जियो हॉटस्टार की वेब सीरीज महाभारत- एक धर्मयुद्ध पूरी तरह AI से बनाई गई, जिसमें किसी अभिनेता को कास्ट नहीं किया गया था. इसे लेकर कलाकारों में चिंता भी बढ़ रही है. अभिषेक बच्चन के बाद अब राणा दग्गुबाती ने भी एआई पर चिंता जताते हुए कहा कि ये बहुत जल्द एक्टर्स को रिप्लेस कर सकती है.
एक्टर्स फिल्मों में एआई के बढ़ते इस्तेमाल से डरे हुए हैं.
पिछले साल जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई वेब सीरीज ‘महाभारत- एक धर्मयुद्ध’ इस बदलाव की बड़ी मिसाल बनी. खास बात यह थी कि इसमें किसी असली अभिनेता को कास्ट नहीं किया गया था. पूरी सीरीज AI की मदद से तैयार की गई थी. इसके रिलीज होते ही फिल्म इंडस्ट्री में यह चर्चा तेज हो गई कि क्या भविष्य में AI कलाकारों की जगह ले सकता है.
अभिषेक बच्चन ने जताई थी चिंता
राणा दग्गुबाती ने जाहिर किया डर
वहीं हाल ही में शुरू हुए AI समिट में अभिनेता राणा दग्गुबाती ने भी इसी तरह की आशंका जताई. उनका कहना है कि तकनीक की रफ्तार देखते हुए आने वाले समय में AI कम लागत और कम समय में फिल्म निर्माण को संभव बना देगा और कलाकारों की भूमिका बदल सकती है.
बता दें, राजधानी दिल्ली में आज से इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 शुरू हुआ. ये एआई समिट 16 से 20 फरवरी तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया गया है.
About the Author

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.