Bollywood Superhit Sad Love Song : किसी भी फिल्म के पॉप्युलर गाने के कई वर्जन सुनने को मिलते हैं. एक ही सॉन्ग का हैप्पी और सैड वर्जन भी सुनने को मिल जाता है. क्या आपने कभी सुना है कि किसी एक गाने को 6 सिंगर्स ने आवाज दी हो. 30 साल पहले आई एक बॉलीवुड फिल्म में ऐसा प्रयोग देखने को मिला था. दिलचस्प बात यह है कि इस गाने को प्रोड्यूसर फिल्म में रखना ही नहीं चाहता था. संगीतकार जोड़ी भी अड़ गई. बाद में यही गाना फिल्म की पहचान बन गया. मूवी ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई. यह फिल्म कौन सी थी, आइये जानते हैं…..
साल था 1996. सिनेमाघरों में एक फिल्म आई थी जिसमें आमिर खान-करिश्मा कपूर की जोड़ी लीड रोल में थी. अर्चना पूरण सिंह और सुरेश ओबेरॉय, मोहनीह बहल, फरीदा जलाल और जॉनी लीवर सपोर्टिंग रोल में थे. इस फिल्म का नाम ‘राजा हिंदुस्तानी’ था. फिल्म को धर्मेश दर्शन ने डायरेक्ट किया था. अली मोरानी, करीम मोरानी और बंटी शर्मा ने मिलकर फिल्म को प्रोड्यूस किया था. स्टोरी धर्मेश दर्शन ने, स्क्रीनप्ले रॉबिन भट्ट और डायलॉग जावेद सिद्दीकी ने लिखे थे.

यह एक रोमांटिक एक्शन फिल्म थी. फिल्म का म्यूजिक नदीम-श्रवण ने कंपोज किया था. गीत समीर ने लिखे थे. फिल्म का म्यूजिक ब्लॉकबस्टर रहा था. हर गाना सुपरहिट था. इस मूवी को 5 फिल्मफेयर अवॉर्ड मिले थे. फिल्म में 51 मिनट की लंबाई के 8 गाने रखे गए थे. इन सुपरहिट गानों में ‘आए हो मेरी जिंदगी में तुम बहार बनके’, ‘परदेसी परदेसी जाना नहीं’, ‘पूछो जरा पूछो’, ‘कितना प्यारा तुझे रब ने बनाया’, ‘तेरे इश्क में नाचेंगे’ जैसे सॉन्ग शामिल थे.

फिल्म का सबसे सुपरहिट गाना ‘परदेसी परदेसी जाना नहीं’ था. फिल्म में इस गाने के कई वर्जन सुनाई देते हैं. इस गाने को कुल 6 सिंगर्स ने अपनी आवाज दी थी. पहली बार यह गाना फिल्म में उस समय सुनाई देता है जब आरती (करिश्मा कपूर) राजा (आमिर खान) को छोड़कर वापस अपने शहर लौटने लगती है. यह फेमस सॉन्ग माधुरी दीक्षित की हमशक्ल प्रतिभा सिन्हा पर फिल्माया गया था. इस गाने को उदित नारायण, अलका याज्ञनिक, सपना अवस्थी ने अपनी आवाज दी थी. इस गाने की शुरुआत में एक आवाज सुनाई देती है, जिसके बोल थे : मैं ये नहीं कहती कि प्यार मत करना, किसी मुसाफिर का इंतजार मत करना’. यह आवाज सपना अवस्थी की थी.
Add News18 as
Preferred Source on Google

इसी गाने का एक सैड वर्जन कुमार सानू और अलका याज्ञनिक की आवाज में था. कुमार सानू जिस गाने को गाते हैं, उसके बोल थे : मैं ये नहीं कहता कि प्यार मत करना, किसी मुसाफिर का इंतजार मत करना. फूलों के मौसम में मिलने आते हैं, पतझड़ से पंछी बनकर उड़ जाते हैं…’.

इसी गाने का एक और वर्जन सुरेश वाडकर और बेला सुरेखा ने भी गाया है. सुरेश वाडकर ने जो गाना गाया है, वो जॉनी लीवर पर फिल्माया गया है. यही गाना फिल्म का टर्निंग प्वॉइंट साबित होता है. करिश्मा कपूर सब कुछ छोड़कर फिर से आमिर खान के पास आ जाती है. पूरी फैमिली फिर से एकबार मिल जाती है. दोनों एकदूसरे के गले लगा लेते हैं.

सबसे मजेदार तथ्य यह है कि इस पॉप्युलर सॉन्ग को मेकर्स मूवी में नहीं रखना चाहते थे. नदीम-श्रवण से कई बार प्रोड्यूसर्स की बहस हुई थी. उनका कहना था कि गाने के बोल ठीक नहीं हैं. गीतकार समीर अनजान ने पूरा किस्सा अपने एक इंटरव्यू में बताया था. उन्होंने कहा था, ‘प्रोड्यूसर का कहना था कि ‘परदेसी परदेसी……’ वर्ड हटा दीजिये. ये नहीं चाहिए. बहुत अजीब लग रहा है. संगीतकार नदीम ने कहा कि ये शब्द तो चाहिए ही चाहिए. गाने को पहले उदित नारायण से गवाया गया. फिर कुमार सानू को बुलाया गया लेकिन मीटर की कटिंग ही ऐसी थी कि कोई और शब्द फिट नहीं हो रहा था. ऐसे में नदीम ने कहा कि इस शर्त पर यह गाना करते हैं कि अगर यह सॉन्ग नहीं चला तो इसकी रिकॉर्डिंग का पूरा खर्चा मैं दूंगा. अगर गाना चल गया तो प्रोड्यूसर से डबल पैसा लूंगा. फाइनली उन्होंने प्रोड्यूसर से डबल पैसा लिया क्योंकि वो उस फिल्म का सबसे मशहूर गाना था.’

फिल्म में आमिर खान-करिश्मा कपूर का करीब एक मिनट का किसिंग सीन भी था. इस सीन की बड़ी चर्चा हुई थी. यह सीन ऊंटी में तीन दिन तक फिल्माया गया था. इस दौरान उनकी मां बबीता सेट पर मौजूद थीं. ठंड के सीजन में यह सीन फिल्माया गया था. 35 से ज्यादा रीटेक लिए गए थे. करिश्मा कपूर ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि किसिंग सीन कितनी मुश्किल से शूट हुआ था. खराब मौसम, बारिश-बर्फीली चुभन, ऊपर से पखों के बीच कड़ाके की ठंड थी. ऐसी परिस्थिति में सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे शूटिंग हुई थी.

करीब 6 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 76 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था. यह एक ऑल टाइब ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी. 1996 में सबसे ज्यादा पैसे कमाने की लिस्ट में पहले नंबर पर थी. राजा हिंदुस्तानी फिल्म फिल्म करिश्मा कपूर के करियर का टर्निंग प्वाइंट साबित हुई. उनकी गिनती बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में होने लगी. करिश्मा कपूर के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म रही. फिल्म में करिश्मा कपूर का अलग ही सौंदर्य नजर आया था. डायरेक्टर धर्मेश दर्शन ने उनके रूप-रंग और मेकअप पर खास ध्यान दिया था. राजा हिंदुस्तानी के लिए आमिर खान को पहली बार बेस्ट एक्टर का फिल्म फेयर अवॉर्ड भी मिला था.
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.