Tripti Dimri Upcoming Movies: साल 2026 की शुरुआत के साथ ही तृप्ति डिमरी का जलवा बॉक्स ऑफिस से लेकर OTT तक हर जगह दिखाई दे रहा है. ‘एनिमल’ की ‘जोया’ बनकर सुर्खियां बटोरने वाली तृप्ति अब शाहिद कपूर के साथ ‘ओ रोमियो’ के जरिए सिल्वर स्क्रीन पर अपनी केमिस्ट्री का जादू बिखेर रही हैं. लेकिन यह तो बस शुरुआत है, आने वाले समय में वह प्रभास के साथ ‘स्पिरिट’, माधुरी दीक्षित संग ‘मां बहन’ और परवीन बाबी की बायोपिक जैसे मेगा प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं. यहां पर देखिए उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की लिस्ट.
नई दिल्ली. रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल की जबरदस्त कामयाबी के बाद तृप्ति डिमरी रातों-रात बॉलीवुड की नई सेंसेशन बन गई हैं. अपनी सादगी और बेहतरीन एक्टिंग के दम पर नेशनल क्रश का खिताब जीतने वाली तृप्ति के पास अब बड़े प्रोजेक्ट्स की लंबी कतार है. साल 2026 और 2027 उनके करियर के लिए टर्निंग पॉइंट साबित होने वाले हैं, क्योंकि वह बैक-टू-बैक कई बड़ी फिल्मों में नजर आने वाली हैं. (फोटो साभार: instagram@tripti_dimri)

शाहिद कपूर के साथ फिल्म ओ रोमियो में अपनी केमिस्ट्री का जादू चलाने के बाद अब तृप्ति जल्द ही प्रभास जैसे सुपरस्टार के साथ पैन-इंडिया फिल्म ‘स्पिरिट’ में धमाल मचाने को तैयार हैं. छोटे शहर से निकलकर बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस बनने का उनका यह सफर वाकई काबिल-ए-तारीफ है. (फोटो साभार: instagram@tripti_dimri)

मां बहन: तृप्ति डिमरी पहली बार बॉलीवुड की ‘धक-धक गर्ल’ माधुरी दीक्षित के साथ स्क्रीन शेयर करने जा रही हैं. फिल्म ‘मां बहन’ एक कॉमेडी-ड्रामा है, जिसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा. इस फिल्म में तृप्ति एक चुलबुले अंदाज में नजर आएंगी. फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और मेकर्स इसे 2026 के मध्य तक स्ट्रीम करने की तैयारी में हैं. (फोटो साभार: instagram@tripti_dimri)
Add News18 as
Preferred Source on Google

स्पिरिट: यह तृप्ति डिमरी के करियर की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही है. ‘एनिमल’ के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के साथ तृप्ति एक बार फिर काम कर रही हैं, लेकिन इस बार वह लीड रोल में हैं। फिल्म ‘स्पिरिट’ में वह पैन-इंडिया सुपरस्टार प्रभास के साथ रोमांस करती दिखेंगी. (फोटो साभार: instagram@tripti_dimri)

तृप्ति डिमरी और प्रभास की फिल्म की रिलीज डेट 5 मार्च 2027 तय की गई है. यह एक हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर होगी, जिसे हिंदी के साथ-साथ तेलुगु और अन्य भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा. हाल ही में फिल्म से उनका फर्स्ट लुक भी आउट हो चुका है जिसे फैंस ने बहुत पसंद किया. (फोटो साभार: instagram@tripti_dimri)

परवीन बाबी की बायोपिक: खबरों की मानें तो तृप्ति डिमरी बॉलीवुड की टॉप हीरोइन परवीन बाबी की बायोपिक को लेकर भी चर्चा में हैं. इसे नेटफ्लिक्स के लिए एक लिमिटेड सीरीज के रूप में बनाया जा सकता है. इसके अलावा, कुछ अन्य बड़े बैनर्स के साथ भी उनकी बातचीत चल रही है, जिनकी आधिकारिक घोषणा 2026 के अंत तक होने की उम्मीद है. (फोटो साभार: instagram@tripti_dimri)

इन दिनों तृप्ति डिमरी की फिल्म ओ रोमियो सिनेमाघरों मे लगी हुई है. इस मूवी का डायरेक्शन विशाल भारद्वाज ने किया है. गैंगस्टर ड्रामा फिल्म की रिलीज को 7 दिन बीत चुके हैं और इसने अभी तक भारत में लगभग 48 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. ‘ओ रोमियो’ के जरिए तृप्ति डिमरी ने शाहिद कपूर के साथ बड़े पर्दे पर आग लगा दी है और उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है. (फोटो साभार: instagram@tripti_dimri)
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.