नीतेश तिवारी की ‘रामायण’ में साउथ के बड़े स्टार की एंट्री होने वाली है. फिल्म में पहले से ही रावण का किरदार कन्नड़ सुपरस्टार यश निभा रहे हैं. फिल्म में सीता के रोल में साई पल्लवी हैं. रवि दुबे, सनी देओल समेत की बड़े कलाकार पहले ही रिवील हो चुके हैं. अब विभीषण के लिए एक साउथ स्टार से बात हो रही है.
नीतेश तिवारी की ‘रामायण’ का पोस्टर .
पिंकविला ने मूवीज सिंगापुर की एक ऑनलाइन रिपोर्ट के हवाले से बताया है कि विजय सेतुपति ‘रामायण’ के मेकर्स के साथ बातचीत कर रहे हैं. रावण के भाई विभीषण की भूमिका के लिए विजय को कास्ट करने पर विचार किया जा रहा है. विभीषण सच और न्याय का रास्ता चुनते हैं और राम को युद्ध जीतने में मदद करते हैं.
बताया जा रहा है कि यह किरदार फिल्म का एक अहम और महत्वपूर्ण हिस्सा होगा, जिससे यह भूमिका विजय सेतुपति के लिए काफी खास मानी जा रही है. हालांकि, फिलहाल मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं, जबकि इसके गाने और बैकग्राउंड स्कोर एआर रहमान और हंस जिमर ने तैयार किए हैं.
नीतेश तिवारी की ‘रामायण’ की स्टारकास्ट
बता दें, ‘रामायण’ एक मच अवेटेड फिल्म है, जो हिंदू पौराणिक महाकाव्य की कहानी को नए अंदाज में पेश करेगी. इस मल्टीस्टारर फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि ‘टॉक्सिक’ स्टार यश रावण का किरदार निभाएंगे. साई पल्लवी देवी सीता की भूमिका निभा रही हैं. इसके अलावा फिल्म में सनी देओल, रवि दुबे, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, अरुण गोविल, कुणाल कपूर और कई अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.
शाहरुख खान-कैटरीना कैफ संग किया विजय सेतुपति ने काम
बता करें, वर्कफ्रंट की तो विजय सेतुपति आखिरी बार ‘गांधी टॉक्स’ में लीड रोल में नजर आए थे. किशोर पांडुरंग बेलेकर के निर्देशन में बनी इस साइलेंट फिल्म में अरविंद स्वामी सह-कलाकार थे, जबकि अदिति राव हैदरी, सिद्धार्थ जाधव, महेश मांजरेकर, उषा नाडकर्णी और अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में थे. उन्होंने कैटरीना कैफ के साथ ‘मेरी क्रिसमस’ और शाहरुख खान स्टारर ‘जवान’ में काम किया था.
About the Author
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.