2006 में रिलीज हुई फिल्म ‘वो लम्हे’ का गीत ‘तू जो नहीं है तो कुछ भी नहीं है’ आज भी दर्द भरे रोमांस की पहचान माना जाता है. ग्लेन जॉन की भावुक आवाज में गाया गया यह गाना बिछड़ने के बाद की खालीपन और तन्हाई को शब्द देता है. सईद कादरी के लिखे बोल सीधे दिल में उतरते हैं. वहीं, प्रीतम चक्रवर्ती का संगीत इस दर्द को और गहराई देता है. यह गीत सिर्फ एक फिल्मी गाना नहीं, बल्कि हर उस शख्स की कहानी बन गया जो प्यार में टूट चुका है. कंगना रनौत और शाइनी आहूजा पर फिल्माया गया यह ट्रैक आज भी ब्रेकअप प्लेलिस्ट्स, रेडियो और सोशल मीडिया रील्स में उतना ही असरदार है. लगभग दो दशक बाद भी ‘तू जो नहीं है…’ सुनते ही बीते लम्हे और अधूरी मोहब्बतें याद आ जाती हैं. यही वजह है कि यह गाना वक्त के साथ और भी ज्यादा क्लासिक बनता जा रहा है.
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.