फिल्म ‘धूम 3’ के सुपरहिट गाने ‘कमली’ के रिहर्सल का कोरियोग्राफर शक्ति मोहन ने दिलचस्प किस्सा सुनाया है. उन्होंने कैटरीना कैफ के जुनून और टैलेंट पर खुलकर बात की. शक्ति मोहन ने बताया कि कैटरीना कैफ ने गाने के लिए डेढ़ महीने तक कड़ी रिहर्सल की और मुश्किल एक्रोबेटिक स्टेप्स खुद करने की जिद की. कैटरीना कैफ की बॉडी पर कई जगह चोट के निशान भी आ गए थे, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. हालांकि कुछ मुश्किल स्टंट्स के लिए बॉडी डबल मौजूद थी, पर ज्यादातर काम कैटरीना कैफ ने खुद किया. फिलहाल, कैटरीना कैफ अपनी निजी जिंदगी में बिजी हैं और विक्की कौशल के साथ खुशहाल जीवन बिता रही हैं.
कैटरीना कैफ ने ‘कमली’ में यादगार परफॉर्मेंस दी है. (फोटो साभार: YouTube/Videograb)
अक्सर सवाल उठते थे कि क्या कैटरीना कैफ ने इस गाने में बॉडी डबल का इस्तेमाल किया था? इस पर विराम लगाते हुए शक्ति मोहन ने बताया कि हालांकि फ्रांस से एक प्रोफेशनल बॉडी डबल बुलाई गई थी, लेकिन कैटरीना कैफ ने ज्यादातर मुश्किल स्टेप्स खुद करने की जिद की. शक्ति मोहन के अनुसार, कैटरीना ने इस गाने के लिए लगभग डेढ़ महीने तक कड़ी रिहर्सल की थी. वह हर कठिन स्टेप को खुद परफेक्ट करना चाहती थीं. एक खास ‘बैक आर्च’ स्टेप इतना मुश्किल था कि उसमें चोट लगने का खतरा था, फिर भी कैटरीना ने हार नहीं मानी.
शरीर पर पड़ गए थे चोट के निशान
शक्ति मोहन ने बताया कि शूटिंग के दौरान कैटरीना के शरीर पर कई जगह चोट और नीले निशान पड़ गए थे. उनकी लगन ऐसी थी कि दर्द के बावजूद उन्होंने शूटिंग जारी रखी. शक्ति ने कैटरीना को ‘मेहनती’ बताते हुए कहा कि उन्होंने न सिर्फ काम को गंभीरता से लिया, बल्कि शूटिंग खत्म होने के बाद पूरी टीम का आभार भी जताया. कैटरीना कैफ ने शक्ति को एक प्यारा सा नोट और गिफ्ट भेजकर उनके सपोर्ट के लिए शुक्रिया कहा था.
कैटरीना के डांसिंग टैलेंट की झलक
‘कमली’ केवल एक गाना नहीं, बल्कि कैटरीना की डांसिंग टैलेंट का प्रमाण भी है. आमिर खान जैसे मंझे हुए कलाकार के सामने अपनी स्क्रीन प्रजेंस बनाए रखना आसान नहीं था, लेकिन अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने इसे ऐतिहासिक बना दिया. आज भी यह गाना उनके करियर के सबसे मुश्किल और सफल गानों में गिना जाता है. कैटरीना कैफ फिलहाल अपनी निजी जिंदगी में रमी हुई हैं. वे विक्की कौशल से शादी के बाद अपनी ऑनलाइन प्रेजेंस को लेकर सजग लगती हैं. वे पिछले साल 7 नवंबर को मां बनी थीं. वे फिलहाल पति विक्की कौशल और अपने बेटे के साथ निजी जिंदगी का लुत्फ उठा रही हैं.
About the Author

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.