O Romeo Box Office Day 6: ओ रोमियो की बॉक्स ऑफिस रफ्तार अब धीमी पड़ती दिख रही है. शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर इस फिल्म ने छठे दिन महज 3.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले वीकेंड पर अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन वीकडे में गिरावट साफ नजर आ रही है. अब निगाहें दूसरे वीकेंड पर टिकी हैं.
शाहिद कपूर के करियर की यह दूसरी ए-रेटेड फिल्म है.
13 फरवरी को रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है. रिलीज के साथ ही फिल्म की टक्कर तू या मैं से हुई, जिसमें आदर्श गौरव और शनाया कपूर नजर आए. बावजूद इसके, ओ रोमियो ने शुरुआती पांच दिनों तक बॉक्स ऑफिस पर सम्मानजनक पकड़ बनाए रखी.
किस दिन कितना हुआ कलेक्शन
दिन कलेक्शन (नेट)
- दिन 1 (शुक्रवार) 8.5 करोड़
- दिन 2 (शनिवार) 12.5 करोड़
- दिन 3 (रविवार) 9 करोड़
- दिन 4 (सोमवार) 4.85 करोड़
- दिन 5 (मंगलवार) 5.35 करोड़
- दिन 6 (बुधवार) 3.5 करोड़
- कुल कमाई 43.85 करोड़
क्या है फिल्म की कहानी
‘ओ रोमियो’ मुंबई के अंडरवर्ल्ड पर आधारित हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ के एक अध्याय से प्रेरित है. शाहिद कपूर ने फिल्म में उस्तरा नाम के एक गैंगस्टर का किरदार निभाया है, जबकि तृप्ति डिमरी अफशां के रोल में हैं. फिल्म में नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, विक्रांत मैसी, दिशा पटानी और तमन्ना भाटिया जैसे कई जाने-माने कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म शाहिद कपूर और निर्देशक विशाल भारद्वाज के बीच ‘कमीने’, ‘हैदर’ और ‘रंगून’ के बाद ये चौथी फिल्म साथ में है.
बजट और ओटीटी रिलीज
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट 125 से 150 करोड़ रुपये के बीच बताया जा रहा है. फिल्म को हिट घोषित होने के लिए कम से कम 125 करोड़ रुपये की कमाई करनी होगी. थियेट्रिकल रन के बाद यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने की उम्मीद है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म मार्च से अप्रैल 2026 के बीच ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो सकती है.
About the Author
शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.