विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की चर्चा लंबे समय से चल रही है. कहा जा रहा है कि दोनों 26 फरवरी को उदयपुर में शादी करेंगे. इन चर्चाओं के बीच विजय के घर पर जगमगाती लाइट्स और फूलों की सजावट का वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं. इन्हें लोग शादी की तैयारियों के साथ जोड़कर देख रहे हैं. एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि शादी के बाद ग्रैंड रिसेप्शन होगा और मीडिया को परमिशन नहीं होगी.
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द शादी करने वाले हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @thedeverakonda)
वहीं, 123 तेलुगू डॉटकॉम के मुताबिक, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना 26 फरवरी को उदयपुर में शादी करेंगे. इस शादी में परवार के लोग और करीबी दोस्त शामिल होंगे. ग्रैंड रिसेप्शन 4 मार्च को रखा गया है, लेकिन खास बात यह है कि दोनों कार्यक्रमों की मीडिया कवरेज की परमिशन नहीं होगी. कपल ने शादी और रिसेप्शन को पूरी तरह निजी रखने का फैसला किया है.
हालांकि, कुछ दिनों बाद हैदराबाद में मीडिया के साथ एक खास मुलाकात की योजना बनाई जा रही है, जहां न्यूली वेड कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना प्रेस से औपचारिक रूप से मिल सकते हैं और शादी की तस्वीरें शेयर कर सकते हैं.
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने पहली बार 2018 में किया साथ काम
बता दें, विजय और रश्मिका ने पहली बार 2018 की तेलुगु ब्लॉकबस्टर ‘गीता गोविंदम’ में साथ काम किया था, जहां दोनों की केमिस्ट्री खूब चर्चा में रही. इसके बाद 2019 में दोनों ‘डियर कॉमरेड’ में फिर साथ नजर आए, जिससे उनकी ऑन-स्क्रीन जोड़ी और भी पॉपुलर हो गई. तब से फैंस लगातार दोनों की पब्लिक अपीयरेंस, छुट्टियों और सोशल मीडिया पोस्ट्स पर नजर रखते हैं और अक्सर उनकी छोटी-छोटी बातों को रोमांस के संकेत के तौर पर देखते हैं.
विजय देवकरोंडा या रश्मिका मंदाना ने नहीं किया कंफर्म
अब घर की यह सजावट इन चर्चाओं को और हवा दे रही है. हालांकि, अभी तक दोनों कलाकारों या उनके परिवार की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि यह सजावट किसी पारिवारिक समारोह या निजी कार्यक्रम के लिए हो सकती है, जिसका शादी से कोई लेना-देना नहीं है. फिलहाल इन अटकलों की पुष्टि नहीं हुई है.
About the Author
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.