नई दिल्ली. 90 के दशक के गानों की बात ही कुछ और है. जब बात अजय देवगन और ट्विंकल खन्ना की फिल्म इतिहास के गाने ‘बेईमान पिया रे’ की हो, तो यादें ताजा हो जाती हैं. साल 1997 में आई इस फिल्म का यह गाना उस दौर के सबसे रोमांटिक गानों में से एक था. इसे अलका याग्निक और उदित नारायण ने अपनी सुरीली आवाजों से सजाया था. आनंद बक्शी के लिखे बोल इतनी कैचे थे कि यह हर रेडियो स्टेशन और टीवी चैनल पर छाया रहता था. बड़े पर्दे पर पर अजय देवगन का वो गंभीर और रफ-एंड-टफ अंदाज और ट्विंकल खन्ना की खूबसूरती के बीच जो केमिस्ट्री दिखी, उसने फैंस का दिल जीत लिया था. दिलचस्प बात यह है कि उस समय अजय और ट्विंकल की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था. आज भी जब यह गाना बजता है, तो हमें उस दौर में ले जाता है जब सादगी और रोमांस का जादू चलता था.
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.