रणवीर सिंह को व्हाट्सएप पर करोड़ों की फिरौती की धमकी मिली, आरोपी ने वीपीएन का इस्तेमाल किया. इसमें आईपी एड्रेस ट्रैक नहीं होता है. आयुष शर्मा को प्रोटोन ईमेल से धमकी मिली, इसको भी ट्रैक करना मुश्किल होता है. दोनों मामले लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
रणवीर सिंह और आयुष शर्मा को मिली जान से मारने की धमकी. (फाइल फोटो)
आयुष शर्मा के मामले में प्रोटोन ईमेल का इस्तेमाल हुआ था, जबकि रणवीर सिंह के मामले में वीपीएन का सहारा लिया गया. दोनों धमकियां लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ी बताई जा रही हैं.रणवीर सिंह ने मैसेज मिलते ही तुरंत मुंबई पुलिस को सूचना दी थी. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उनके घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाते हुए उनके आवास पर अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए. उनकी सुरक्षा को और मजबूत कर दिया गया.
पुलिस अब वॉइस नोट भेजने वाले व्यक्ति या गिरोह की तलाश में जुटी है. जांचकर्ता मैसेज के सोर्स, नंबर और अन्य तकनीकी पहलुओं की गहन जांच कर रहे हैं. यह घटना रोहित शेट्टी के घर पर हाल ही में हुई फायरिंग के ठीक बाद सामने आई. रोहित शेट्टी के घर के बाहर कुछ राउंड गोलियां चलाई गई थीं, जिसमें पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
रणवीर सिंह रोहित शेट्टी की कई फिल्मों में काम कर चुके हैं, जिनमें ‘सिंघम अगेन’ जैसे प्रोजेक्ट शामिल हैं. दोनों के बीच मजबूत पेशेवर रिश्ता है. पुलिस का मानना है कि ये धमकियां मुख्य रूप से एक्सटॉर्शन के मकसद से दी जा रही हैं.बॉलीवुड में हाल ही में तीन हस्तियों में से दो को धमकी और एक के घर फायरिंग की घटना की वजह से दहशत का माहौल है.
About the Author
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.