मशहूर एक्टर प्रकाश राज ने बॉलीवुड को लेकर एक ऐसी बात कह दी है, जिससे फिल्मी गलियारों में हलचल मच गई है. केरल लिटरेचर फेस्टिवल में हिस्सा लेने पहुंचे प्रकाश ने बॉलीवुड की जमकर क्लास लगाई. उन्होंने बेबाकी से कहा कि आज का हिंदी सिनेमा अपनी जड़ों को पूरी तरह भूल चुका है. उन्होंने बॉलीवुड की तुलना प्लास्टिक और मैडम तुसाद के पुतलों से करते हुए इसे बेहद बनावटी करार दिया. उनके मुताबिक, अब बॉलीवुड में कहानियों से ज्यादा अहमियत पैसे और दिखावे को दी जा रही है, जिससे दर्शकों का जुड़ाव खत्म होता जा रहा है.
प्रकाश राज ने बॉलीवुड पर कसा तंज
प्रकाश राज ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए बॉलीवुड पर तंज कसा. उन्होंने कहा, ‘जब से मल्टीप्लेक्स का दौर आया है, बॉम्बे फिल्म इंडस्ट्री (बॉलीवुड) ने सिर्फ मल्टीप्लेक्स के दर्शकों के लिए ही फिल्में बनाना शुरू कर दिया है. बस प्यारी-प्यारी फिल्में बनाओ और काम चल जाता है, क्योंकि वे कमाई भी अच्छी कर रही थीं. धीरे-धीरे वे उस पेज 3 कल्चर में ऐसे खो गए कि उनका राजस्थान और बिहार के ग्रामीण इलाकों से रिश्ता ही टूट गया.’
‘तेरे इश्क में’ नजर आए थे प्रकाश राज
वर्कफ्रंट की बात करें, तो पिछली बार प्रकाश राज हिंदी फिल्म ‘तेरे इश्क में’ में नजर आए थे जिसमें उन्होंने साउथ स्टार धनुष के पिता का दमदार किरदार निभाया था. अब फैंस को उनकी अगली फिल्म जन नायकन की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. यह एक पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा है, जो एक और वजह से बेहद खास है क्योंकि यह सुपरस्टार थलापति विजय की आखिरी फिल्म होगी. यह मूवी इसी महीने रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसर बोर्ड के साथ कुछ पेचीदगियों के चलते इसकी रिलीज टल गई है. फिलहाल मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है.
About the Author

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.