25 जनवरी के एपिसोड में कड़े मुकाबले के बाद टीम कांटा ने जीत हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम की. स्टार्स पर दांव, रोमांचक कुकिंग बैटल और भावुक विदाई के बीच कई कंटेस्टेंट्स ने अपनी पहली रियलिटी शो ट्रॉफी जीतकर खास पल जिया. अली गोनी ने कहा कि उन्होंने पहली बार कोई रियालिटी शो जीता है.
ख़बरें फटाफट
लाफ्टर शेफ 3 का बीती रात को फिनाले था.
नई दिल्ली. बीते रविवार को कुकिंग रियालिटी शो लाफ्टर शेफ 3 का फिनाले था जिसमें टीम छूरी और कांटा के बीच फेस ऑफ था. दोनों का एक-दूसरे से आमना-सामना हुआ और छूरी को शिकस्त देते हुए कांटा ने इस सीजन की ट्रॉफी अपने नाम कर ली. अली गोनी, जन्नत जुबेर, समर्थ जुरेल, अभिषेक कुमार, कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह टीम कांटा में थे. वहीं, करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश, गुरमीत चौधरी, देबिना बनर्जी, विवियन डिसेना, ईशा सिंह, एल्विश यादव, ईशा मालविया टीम छूरी में शामिल थे.
6 कंटेस्टेंट्स की टीम ने 8 जन को हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली. विवियन डिसेना ने बीच में ही शो छोड़ दिया. बताया जा रहा है कि एक्टर अपने अपकमिंग शो की तैयारी कर रहे हैं जिसकी वजह से उन्होंने लाफ्टर शेफ को बीच में ही अलविदा कह दिया. वहीं करण कुंद्रा को ‘स्प्लिट्सविला’ की वजह से शो को फिनाले से पहले ही अलविदा कहना पड़ा.