सुभाष घई ने अपने करियर में कई ऐसी फिल्में बनाई हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया. उनकी एक खासियत थी कि वह जो फिल्में बनाते थे, उनमें खुद भी नजर आते थे. इनमें राम लखन और परदेस जैसी फिल्में शामिल हैं. लेकिन साल 1969 में सुभाष घई ने एक ऐसी फिल्म में काम किया था,जो 100 दिनों तक सिनेमाघरों से नहीं उतरी थी.
फरीदा जलाल की फिल्म में किया था काम
हिंदी सिनेमा के लिए साल 1969 काफी अच्छा साबित हुआ था. इसी साल राजेश खन्ना की ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म आराधना रिलीज हुई थी. इस फिल्म से ही इंडस्ट्री को पहला सुपरस्टार मिला था. इस फिल्म में सुभाष घई ने भी रोल निभाया था. लेकिन इस अपार सफलता वाली फिल्म ने भी उनके करियर करियर को पंख नहीं दिए और उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी.
साल 1969 में आई रोमांटिक ड्रामा फिल्म आराधना में राजेश खन्ना, फरीदा जलाल और शर्मिला टैगोर लीड रोल में नजर आए थे. फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर कहर ढा दिया था. ये फिल्म उस दौर में लगातार 100 दिनों तक सिनेमाघरों से नहीं हटी थी. तीन महीने तक इस फिल्म का जलवा रहा. एयर फोर्स ऑफिसर की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म में सुभाष घई ने भी एयर फोर्स ऑफिसर का रोल निभाया था, फिल्म में वह राजेश खन्ना के दोस्त के रोल में नजर आए थे. लेकिन थिएटर में भी लोग उन्हें नोटिस नहीं कर पाए थे.
शर्मिला संग हिट हुई थी जोड़ी
इस फिल्म से राजेश खन्ना तो सुपरस्टार बन गए थे. लेकिन सुभाष घई के करियर को ये फिल्म भी नहीं चमका पाई थी. फिल्म में फरीदा जलाल का भी काफी अहम रोल था. वह राजेश खन्ना के अपोजिट नजर आई थीं. फिल्म में उन्होंने शर्मिला को भी तगड़ी टक्कर दी थी. लेकिन सुभाष घई के लिए ये फिल्म भी लकी साबित नहीं हुई थी. उस दौर में 80 से 85 लाख रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने 7 करोड़ रुपये की कमाई की थी. राजेश खन्ना के करियर को तो इस फिल्म ने नई ऊंचाई दी.
फिल्म का एक सीन
About the Author

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें
शर्मिला संग हिट हुई थी जोड़ी
इस फिल्म से राजेश खन्ना तो सुपरस्टार बन गए थे. लेकिन सुभाष घई के करियर को ये फिल्म भी नहीं चमका पाई थी. फिल्म में फरीदा जलाल का भी काफी अहम रोल था. वह राजेश खन्ना के अपोजिट नजर आई थीं. फिल्म में उन्होंने शर्मिला को भी तगड़ी टक्कर दी थी. लेकिन सुभाष घई के लिए ये फिल्म भी लकी साबित नहीं हुई थी. उस दौर में 80 से 85 लाख रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने 7 करोड़ रुपये की कमाई की थी. राजेश खन्ना के करियर को तो इस फिल्म ने नई ऊंचाई दी.
फिल्म का एक सीन
बता दें कि सुभाष घई ने अपने करियर की शुरुआत बतौर अभिनेता की थी. 60 और 70 के दशक में उन्होंने कई फिल्मों में छोटे-बड़े रोल निभाए, लेकिन उन्हें असली पहचान डायरेक्शन में आकर ही मिली. उन्होंने अपने एक्टर बनने का सपना अपनी ही फिल्मों में कहीं न कहीं नजर आकर पूरा किया.यही उनके जीवन और करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ.
खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव
QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.