एक्ट्रेस गीता बसरा बचपन में क्रिमिनल साइकोलॉजिस्ट बनने का सपना देखती थीं, लेकिन अभिनय की दुनिया ने उन्हें अपनी ओर खींच लिया. साल 2006 में इमरान हाशमी के साथ फिल्म ‘दिल दिया है’ से डेब्यू करने वाली गीता ने ‘द ट्रेन’ जैसी फिल्मों से पहचान बनाई. हालांकि, उन्होंने फिल्मों में बहुत लंबी पारी खेलने के बजाय क्रिकेटर हरभजन सिंह से शादी कर ली. आज वह दो बच्चों की मां हैं और अपनी पारिवारिक जिंदगी में बेहद खुश हैं.
गीता बसरा ने क्रिकेटर हरभजन सिंह से शादी की है. (फोटो साभार: IANS)
गीता अभिनय की दुनिया में अपनी किस्मत आजमाने के लिए भारत आईं और मुंबई के मशहूर एक्टिंग स्कूल से ट्रेनिंग ली. साल 2006 में उन्हें पहला बड़ा ब्रेक मिला फिल्म ‘दिल दिया है’ में, जहां वह इमरान हाशमी के अपोजिट नजर आईं. फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल न कर पाई हो, लेकिन गीता की खूबसूरती और स्टाइल ने सबका ध्यान खींचा. इसके बाद 2007 में आई फिल्म ‘द ट्रेन’ में उनके काम की काफी तारीफ हुई और वह रातों-रात चर्चा में आ गईं. गीता ने ‘जिला गाजियाबाद’ और ‘सेकंड हैंड हस्बैंड’ जैसी कई हिंदी और पंजाबी फिल्मों में काम किया, लेकिन जिस तरह की बड़ी सफलता की उन्हें उम्मीद थी, वह उन्हें नहीं मिल पाई.
दो बच्चों की मां हैं गीता बसरा
गीता बसरा का फिल्मी सफर बहुत लंबा नहीं रहा, लेकिन उनकी निजी जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. फिल्मों में काम करने के दौरान ही उनकी मुलाकात टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह से हुई. लंबी डेटिंग के बाद दोनों ने शादी कर ली और आज गीता अपनी लाइफ के इस फेज को बहुत एन्जॉय कर रही हैं. वह दो बच्चों की मां हैं और फिलहाल अपनी पूरी अटेंशन अपने परिवार और बच्चों की परवरिश पर दे रही हैं. एक क्रिमिनल साइकोलॉजिस्ट बनने की चाहत रखने वाली लड़की आज बॉलीवुड की एक जानी-मानी शख्सियत और एक खुशहाल होममेकर के रूप में अपनी जिंदगी बिता रही है.
About the Author

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.