शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म कॉकटेल 2 को लेकर जबरदस्त चर्चा बनी हुई है. इसमें पहली बार एक्टर के साथ कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की तिकड़ी पर्दे पर साथ नजर आएगी. यह फिल्म 2012 की सुपरहिट ‘कॉकटेल’ का सीक्वल है, इसलिए फैंस के बीच इसे लेकर भारी उत्साह है. लेकिन फिल्म की कहानी के साथ-साथ इन स्टार्स की मोटी फीस भी खूब सुर्खियां बटोर रही है. इस रोमांटिक-कॉमेडी के लिए शाहिद कपूर ने सबसे ज्यादा फीस वसूली है.
ख़बरें फटाफट
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की ‘कॉकटेल 2’ जून महीने में होगी रिलीज.
नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग रोमांटिक ड्रामा ‘कॉकटेल 2’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. रश्मिका मंदाना और कृति सेनन भी इसका हिस्सा हैं. मेकर्स ने हाल ही में इस मोस्ट अवेटेड फिल्म के पोस्टर्स रिलीज कर दिए हैं, जिसमें शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना नजर आ रहे हैं. इस बीच फिल्म की लीड स्टारकास्ट की फीस चर्चा में आ गई है. खास बात है कि शाहिद कपूर ने ‘कॉकटेल 2’ के लिए सबसे ज्यादा फीस वसूली है.