अनिल कपूर ने खुलासा किया कि उन्होंने आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 में एक कैमियो रोल करने से मना कर दिया था. इसका कारण किसी अन्य डायरेक्टर को दी गई उनकी पुरानी डेट्स और प्रोफेशनल कमिटमेंट था. लेकिन अनिल कपूर को अब फिल्म का हिस्सा ना बन पाना अखर रहा है. उन्होंने दिल खोलकर कहा कि इससे उनका नुकसान हुआ है. भले ही उन्हें अपने इस फैसला के मलाल है, लेकिन वह भविष्य में आदित्य धर के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं.
अनिल कपूर को ‘धुरंधर 2’ में ऑफर हुआ था कैमियो रोल.
अनिल कपूर को हो रहा पछतावा?
अनिल कपूर ने अपने फैसले पर बात करते हुए बड़े ही खुले दिल से कहा, ‘वह अब फिल्म रिलीज कर रहे हैं और यह वाकई एक शानदार फिल्म बनी है. इसमें न होना मेरा ही नुकसान है, पर कोई बात नहीं.’ उन्होंने आगे बताया कि वह इस प्रोजेक्ट का हिस्सा तो जरूर बनना चाहते थे, लेकिन किसी दूसरे डायरेक्टर को दी गई अपनी जुबान से पीछे नहीं हट सकते थे. यही वजह है कि ‘धुरंधर 2’ अनिल कपूर के हाथ से निकल गई.
संजय दत्त-अर्जुन रामपाल भी हैं फिल्म का हिस्सा
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ को लेकर माहौल पूरी तरह गरमाया हुआ है. इस फिल्म से उम्मीदें इसलिए भी आसमान पर हैं, क्योंकि इसके पहले पार्ट ने दुनियाभर में 1350 करोड़ रुपये से ज्यादा का धुआंधार कलेक्शन कर इतिहास रच दिया था. फिल्म की स्टारकास्ट भी काफी तगड़ी है, जिसमें संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे मंझे हुए कलाकार अहम किरदारों में नजर आएंगे.
19 मार्च को थिएटर्स में दस्तक देगी ‘धुरंधर 2’
रनटाइम को लेकर भी ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ चर्चा में बनी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म लगभग 3 घंटे 55 मिनट की होने वाली है, जो इसे हाल के सालों की सबसे लंबी हिंदी फिल्मों में से एक बनाती है. थिएटर्स में एडवांस बुकिंग के आंकड़ों ने अभी से रफ्तार पकड़ ली है, जिसे देख मेकर्स को पूरा भरोसा है कि यह सीक्वल भी कमाई के मामले में पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ देगा. रणवीर सिंह की यह मोस्ट अवेटेड फिल्म 19 मार्च को रिलीज होने वाली है. इसकी जसकीरत सिंह रंगी उर्फ हमजा अली मजारी के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बदले की आग में डूबा एक भारतीय जासूस है.
About the Author

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.