मशहूर रैपर बादशाह का नया गाना ‘टटिहरी’ विवादों में घिर गया है, जिसके कारण हरियाणा महिला आयोग ने उन्हें समन जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है. आरोप है कि गाने में लड़कियों के लिए अपमानजनक और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है, जो हरियाणा की कल्चरल इमेज को नुकसान पहुंचाते हैं. गाने में लड़कियों को स्कूल ड्रेस में बैग फेंकते और अभद्र बोलों पर नाचते हुए दिखाया गया है. अखिल भारतीय सहारण खाप और अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी इस गाने का कड़ा विरोध करते हुए सरकार से शिकायत की है.
बादशाह की बढ़ी मुश्किलें.
गाने का विरोध केवल महिला आयोग तक ही सीमित नहीं है, बल्कि समाज के अलग-अलग हिस्सों से भी तीखा रिएक्शन आ रहा है. अखिल भारतीय सहारण खाप ने इस मामले में सीधे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखकर अपनी नाराजगी जाहिर की है. खाप का कहना है कि गाने में जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल हुआ है, वह समाज के लिए एक बुरा उदाहरण है और इससे हरियाणा की सांस्कृतिक इमेज खराब हो रही है. इसके साथ ही, रोहतक के एक वकील ने भी बाल विकास मंत्रालय में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें गाने में लड़कियों द्वारा स्कूल बैग फेंकने और अभद्र शब्दों के इस्तेमाल पर कड़ा ऐतराज जताया गया है.
बादशाह का विवादों से पुराना नाता
दिलचस्प बात यह है कि बादशाह के लिए विवादों से नाता कोई नई बात नहीं है. इससे पहले भी उनके सुपरहिट गाने ‘गेंदा फूल’ पर बंगाली लोक संगीत की लाइनों को बिना क्रेडिट लिए इस्तेमाल करने का आरोप लगा था. फिलहाल, ‘टटिहरी’ को लेकर मचे इस बवाल पर बादशाह या उनकी टीम ने अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. लोग सोशल मीडिया पर भी इस गाने के बोल को लेकर दो गुटों में बंट गए हैं, लेकिन सरकारी संस्थाओं और खाप पंचायतों के कड़े रुख को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि बादशाह की मुश्किलें आने वाले दिनों में और बढ़ सकती हैं.
About the Author

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.