नई दिल्ली: एक्ट्रेस कृतिका कामरा और टीवी प्रेजेंटर गौरव कपूर ने 11 मार्च को मुंबई में अपने करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की. यह शादी उनके बांद्रा में मौजूद घर में हुई, जहां कपल ने अपने मेहमानों के लिए रूफटॉप पार्टी रखी. इस मौके पर क्रिकेटर युवराज सिंह और वीरेंद्र सहवाग के साथ-साथ फिल्मी हस्तियां फरहान अख्तर और अंगद बेदी भी नजर आए. शादी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें सिर्फ कृतिका और गौरव ही नहीं, बल्कि उनके मेहमान भी जमकर मस्ती करते दिख रहे हैं. वीडियो में अंगद बेदी, फरहान, युवराज, वीरेंद्र और कई अन्य सेलेब्स 2007 के गाने ‘फॉरएवर’ पर डांस करते नजर आ रहे हैं. क्रिकेट और फिल्म जगत की हस्तियां रूफटॉप पर डांस करती हैं. कपल मुस्कुराते हुए डांस और गाने का लुत्फ उठाते दिख रहे हैं.
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.