नई दिल्ली. सोशल मीडिया की दुनिया में आप कभी नहीं जान सकते कि क्या वायरल होगा और कब. आजकल इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो तेजी से फैल रहा है, जिसमें एक लड़की पॉपुलर हरियाणवी गाने ‘हीरो होंडा’ पर अपने डांस मूव्स दिखा रही है. इस वीडियो की सबसे खास बात सिर्फ लड़की का डांस नहीं है, बल्कि एक ट्रेंडी क्रॉप टॉप और स्कर्ट में उसका स्टाइलिश लुक भी है. हम अक्सर लोगों को ट्रेडिशनल सूट या घाघरा पहनकर हरियाणवी गानों पर डांस करते देखते हैं, लेकिन इस लड़की के वेस्टर्न आउटफिट में हरियाणवी बीट्स परफॉर्मेंस ने सबको दीवाना बना दिया है. क्रॉप टॉप और स्कर्ट में उसका कॉन्फिडेंस और चेहरे के एक्सप्रेशन कमाल के हैं. जैसे ही गाने के बोल ‘हीरो होंडा’ बजते हैं, लड़की के एनर्जेटिक मूव्स और फुटवर्क दर्शकों को अपनी ओर खींच लेते हैं.
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.