Subedaar Teaser Out: 69 साल की उम्र में भी अनिल कपूर का जोश कम होने का नाम नहीं ले रहा. उनकी अपकमिंग फिल्म ‘सूबेदार’ का टीजर रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है. राउडी लुक में नजर आ रहे एक्टर जबरदस्त एक्शन करते दिखाई देते हैं, वहीं कहानी में परिवार और भावनाओं का मजबूत तड़का भी है. टीजर ने साफ कर दिया है कि इस बार सैनिक की लड़ाई घर और समाज दोनों से होगी. टीजर देख फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ गया है.
फिल्म ‘सूबेदार’ 5 मार्च को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी.
अनिल कपूर की आगामी फिल्म ‘सूबेदार’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है. यह फिल्म 5 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. एक्शन और ड्रामा से भरी ‘सूबेदार’ कई भावनाओं और पारिवारिक-सामाजिक परेशानियों से जूझते एक शख्स की कहानी है, जो सैनिक होते हुए भी जिंदगी में आई चुनौतियों से लड़ने के लिए पूरी जान लगा देता है.
‘सूबेदार’ अर्जुन मौर्य की कहानी है जो एक आम नागरिक के रूप में जीवन की चुनौतियों से जूझते हैं, अपनी बेटी के साथ तनावपूर्ण रिश्ते को संभालते हैं और सामाजिक कुप्रथाओं का सामना करते हैं. कभी देश के लिए लड़ने वाले सैनिक रहे सूबेदार को अब अपने घर और परिवार की रक्षा के लिए अपने कई दुश्मनों से लड़ना होगा.
1 मिनट से ज्यादा के टीजर में अभिनेता का राउडी लुक दिखाया गया है. 69 की उम्र में चश्मा लगाए, दुश्मनों को धूल चटाते अनिल कपूर कमाल लग रहे हैं. फिल्म 5 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज होने वाली है और टीजर के रिलीज के साथ फैंस का एक्साइटमेंट लेवल भी बढ़ चुका है.
अनिल कपूर के लिए फिल्म ‘सूबेदार’ खास है क्योंकि बीते साल उन्होंने अपने जन्मदिन पर पोस्ट रिलीज के साथ फिल्म के बारे में पहली बार जानकारी दी थी. अभिनेता का कहना था कि ये फिल्म सिर्फ एक्शन को नहीं दिखाती, बल्कि एक परिवार के संघर्ष और चुनौतियों को पेश करती है. ये फिल्म मेरे दिल के बहुत करीब है, जिसकी शूटिंग उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई इलाकों में होने वाली है. बता दें कि फिल्म में बतौर लीड भूमिका निभाने के अलावा अभिनेता ने फिल्म को प्रोड्यूस भी किया है. फिल्म की कहानी सुरेश त्रिवेणी और प्रज्वल चंद्रशेखर ने लिखी है, जबकि डायरेक्शन सुरेश त्रिवेणी ने किया है.
About the Author
शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.