एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में खुलासा किया कि वह ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती चरण इनफिल्ट्रेटिंग डक्टल कार्सिनोमा (ग्रेड-1) से जूझ रही हैं. उन्होंने बताया कि नियमित स्वास्थ्य जांच के कारण बीमारी समय रहते पकड़ में आ गई. डॉक्टरों की सलाह पर सोनोग्राफी और बायोप्सी के बाद कैंसर की पुष्टि हुई. इस अनुभव के बाद राजश्री ने महसूस किया कि कई महिलाएं 35 साल की उम्र के बाद भी जरूरी जांच नहीं करवातीं. उन्होंने खासकर ग्रामीण महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया.
राजश्री देशपांडे
राजश्री ने बताया कि वो इनफिल्ट्रेटिंग डक्टल कार्सिनोमा यानी कि ग्रेड-1 ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं. उन्होंने कहा कि यह बीमारी समय रहते इसलिए सामने आ गई क्योंकि उन्होंने नियमित स्वास्थ्य जांच करवाई थी. एक्ट्रेस के मुताबिक, शुरुआत में डॉक्टरों ने कुछ लक्षणों को देखकर आगे की जांच की सलाह दी थी. इसके बाद वह औरंगाबाद से मुंबई आईं और स्पेशलिस्ट डॉक्टरों से परामर्श लिया.
एक्ट्रेस ने महिलाओं की हेल्थ पर दिया जोर
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बात करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि जब उन्होंने अपने दोस्तों को बताया कि वो ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं तो उनके फ्रेंड्स का रिएक्शन उनके लिए शॉकिंग था. एक्ट्रेस ने महसूस किया कि उनके कई दोस्त, जिनकी उम्र 35 साल से अधिक है, उन्होंने अब तक ब्रेस्ट चेकअप या मैमोग्राफी जैसी जरूरी जांचें नहीं करवाई थीं. इस अनुभव ने उन्हें यह सोचने पर मजबूर किया कि समाज में महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता अभी भी बहुत कम है.
View this post on Instagram
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.