The Rajasaab OTT Release: प्रभास की ‘द राजा साब’ बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई. फिल्म 400 करोड़ रुपए से ज्यादा के बजट में बनी और इसने 205 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. दो हफ्ते भी बॉक्स ऑफिस पर नहीं टिक सकी और अब एक महीने से भी कम समय में ओटीटी पर रिलीज होने वाली है.
‘द राजा साब’ को प्रभास का स्टारडम भी नहीं बचा सका. फिल्म दो हफ्ते से ज्यादा बॉक्स ऑफिस पर नहीं टिक सकी. यह फिल्म 9 जनवरी को सिनेमाघरों में आई थी और अब अगले हफ्ते डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी. फैंस इस बात को लेकर हैरान हैं कि फिल्म इतनी जल्दी ओटीटी पर क्यों आ रही है.
जियोहॉटस्टार तेलुगु ने अपने एक्स अकाउंट पर ब्लैक हार्ट और फायर इमोजी के साथ लिखा, “मना टाइम स्टार्ट अय्यिंधी (हमारा समय शुरू हो गया है) . इस 6 फरवरी को भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार के ट्रांस में जियोहॉटस्टार पर कदम रखें. हैशटैग द राजा साब ऑन जियो हॉटस्टार. द राजा साब, जियो हॉटस्टार.”
फैंस ने कमेंट सेक्शन में इतनी जल्दी रिलीज को लेकर सवाल उठाए हैं. फिल्म 6 फरवरी से स्ट्रीमिंग शुरू करेगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में स्ट्रीम होगी. मारुति के निर्देशन में बनी इस फिल्म में संजय दत्त, बोमन ईरानी, मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल, ऋद्धि कुमार और ज़रीना वहाब भी अहम भूमिकाओं में हैं.
फिल्म का संगीत थमन एस ने दिया है, सिनेमैटोग्राफी कार्तिक पलानी ने की है और एडिटिंग कोटागिरी वेंकटेश्वर राव ने की है. प्रोडक्शन डिजाइन का जिम्मा राजीवन ने संभाला है. पीपल मीडिया फैक्ट्री और आईवीवाई एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी यह फिल्म एक ऐसे शख्स की कहानी है जो अपने लापता दादा की तलाश में निकलता है और इस सफर में परिवार के छुपे हुए राज सामने आते हैं. फिल्म की कहानी राजा उर्फ राजासाब के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कभी अमीर रहे जमींदार परिवार का आखिरी वारिस है और अब अपनी किस्मत खो चुका है.
About the Author
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.