भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस काजल राघवानी ने मुंबई में अपना घर खरीदा है. उन्होंने अपनी मां के साथ घर की चाबी लेते हुए फ्लॉन्ट किया. उन्होंने फैंस को घर के अंदर की झलक भी तस्वीरों के जरिए दिखाई है. हरी-भरी वादियों के बीच सपनों का आशियाना लेने पर उन्होंने खुशी जताई और कहा कि उन्हें लगता है कि मुंबई अब अपनाया है.
काजल राघवानी अपने नए घर की चाबी फ्लॉन्ट करते हुए. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @kajalraghwani)
मुंबई. अपनी अल्ट्रा क्यूटनेस और बेहतरीन अदाकारी के लिए फेमस भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी के जीवन में नया मोड़ आया है. करियर के बढ़ते सफर के साथ काजल अपने परिवार को भी साथ लेकर चल रही हैं. अब उन्होंने अपने सपनों का नया आशियाना खरीद लिया है. उन्होंने नए घर की फोटो सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की हैं. भोजपुरी की क्यूट क्वीन काजल ने सोशल मीडिया पर अपने नए घर की झलकियां शेयर की हैं. फोटो में वे अपनी मां के साथ नए घर की चाबी लेते दिख रही हैं.
काजल राघवानी ने नए घर के हॉल की फोटोज पोस्ट की हैं, जो खूबसूरत इंटीरियर के साथ तैयार किया गया है. बालकनी पर बड़ी विंडो भी है, जिससे बाहर का नजारा साफ देखने को मिल रहा है. नया घर खरीदकर काजल बहुत खुश हैं और उनकी खुशी उनके चेहरे पर साफ दिख रही है. आमजन से लेकर कलाकारों तक के लिए खुद का घर होने का इमोशन लगभग एक जैसा ही है.