मार्च 2026 के दूसरे हफ्ते में ओटीटी पर अलग-अलग जॉनर की दिलचस्प फिल्मों और सीरीज ने दस्तक दी. कई बड़ी फिल्में और सीरीज 9 से 13 मार्च के बीच रिलीज हुईं और ओटीटी पर आते ही छा गईं. सस्पेंस, कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर ये शोज हर वर्ग के दर्शक को रास आईं. चाहे आपको नाना पाटेकर की कड़क एक्टिंग देखनी हो या ‘वन पीस’ का जादुई एडवेंचर, आप अपनी पसंद के हिसाब से अपनी वॉच-लिस्ट में ओटीटी पर ट्रेंड कर रहे शोज और फिल्मों को जगह दे सकते हैं.
‘एस्पिरेंट्स सीजन 3’ अमेजन प्राइम वीडियो पर 13 मार्च को रिलीज हुई. दर्शक लंबे वक्त से इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. नवीन, गुरी और एसके की दोस्ती के साथ आपको यूपीएससी एग्जाम क्लेयर करने के स्ट्रगल से साबका होगा. इस बार, करियर के नए उतार-चढ़ाव और दोस्ती की गहराई को और करीब से दिखाया जाएगा.

वन पीस सीजन 2 10 मार्च से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. अगर आप एनीमे या एडवेंचर के शौकीन हैं, तो आपको यह शो पसंद आएगा. इस लाइव-एक्शन सीरीज के दूसरे सीजन में क्रू अब ‘ग्रैंड लाइन’ में कदम रखने जा रहा है, जहां खतरे और रोमांच पहले से कहीं ज्यादा हैं.

‘संकल्प’ 11 मार्च से अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो रहा है. नाना पाटेकर ने इससे ओटीटी धमाकेदार डेब्यू किया है. ‘संकल्प’ एक पावरफुल सोशल-पॉलिटिकल ड्रामा है. इसमें सत्ता के खेल और एक मेंटर के रोल को जिस अंदाज में दिखाया गया है, वो आपको स्क्रीन से चिपके रहने पर मजबूर कर देगा.
Add News18 as
Preferred Source on Google

‘जूटोपिया 2’ 13 मार्च से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है. बच्चों और एनीमेशन लवर के लिए यह बेस्ट पिक है. जुडी हॉप्स और निक वाइल्ड की जोड़ी एक बार फिर नए एडवेंचर और मजेदार केस सुलझाने के लिए तैयार है. यह पूरी फैमिली के साथ देखने के लिए एक परफेक्ट फिल्म है.

फैंटम लॉयर 13 मार्च से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. यह के-ड्रामा फैंस के लिए कुछ हटकर आया है. यह एक फैंटेसी लीगल ड्रामा है, जिसमें वकील के पास एक अजीब पावर है, वो भूतों को देख सकते हैं. कानून और रूहानी ताकतों का यह मेल काफी दिलचस्प है.

‘रुस्टर’ 9 मार्च से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है. ‘द ऑफिस’ फेम स्टीव कैरेल इस सीरीज में एक पिता की भूमिका में हैं. यह एक हल्की-फुल्की कॉमेडी-ड्रामा है, जो पिता और बेटी के बीच के उन खट्टे-मीठे और कभी-कभी तनाव भरे रिश्तों को बड़ी खूबसूरती से दिखाती है.

‘वर्जिन रिवर सीजन 7’ 12 मार्च से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. रोमांस और ड्रामा पसंद करने वालों को ‘वर्जिन रिवर’ का नया सीजन पसंद आएगा. इस बार कहानी मेल और जैक की शादी के बाद की नई चुनौतियों और जिंदगी के बदलावों के इर्द-गिर्द बुनी गई है.

‘मेड इन कोरिया’ 13 मार्च से नेटफ्लिक्स पर दिखाई जा रही है. यह एक बेहद प्यारी इंडो-कोरियन रोमांस फिल्म है. इसमें दिखाया गया है कि कैसे दो अलग-अलग कल्चर के लोग प्यार में पड़ते हैं और अपनी पहचान व कल्चरल दूरियों को मिटाने की कोशिश करते हैं.

‘द ताज स्टोरी’ 13 मार्च को लायंसगेट प्ले पर रिलीज हुई. अगर आपको इतिहास और कोर्टरूम ड्रामा पसंद है, तो इसे मिस न करें. यह सीरीज ताजमहल के इतिहास को रोमांचक तरीके से पेश करती है.

‘लोकल टाइम्स’ 13 मार्च से अमेजन प्राइम वीडियो पर दिखाई जा रही है. साउथ सिनेमा के शौकीनों के लिए यह एक तमिल ऑफिस कॉमेडी सीरीज है. कहानी एक बंद हो चुके अखबार को दोबारा शुरू करने की जद्दोजहद पर आधारित है, जिसमें भरपूर हंसी-मजाक और ड्रामे का तड़का है.
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.