करीब 1 घंटा 41 मिनट लंबी एक जबरदस्त एक्शन फिल्म इन दिनों ओटीटी पर खूब ट्रेंड कर रही है और रिलीज के बाद से ही नंबर-1 पर पहुंच गई है. फिल्म की खास बात यह है कि इसमें पारंपरिक हीरो नहीं, एक हसीना ने दुश्मनों के छक्के छुड़ा दिए. जानते हैं किस फिल्म की बात कर रहे हैं?
नई दिल्ली. स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर लगभग रोज ही फिल्म और सीरीज स्ट्रीम होती हैं. कुछ का बज जबरदस्त रहता है और कुछ चुपचाप रिलीज होकर कमाल कर जाती हैं. क्या आप उस फिल्म के बारे में जानते हैं, जिसके चर्चाएं इन दिनों खूब हो रही हैं. 1 घंटा 41 मिनट वाली इस फिल्म को देखने के बाद फिल्ममेकर एसएस राजामौली और कई सुपरस्टार्स भी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं सके. खास बात ये है कि 103 मिनट के इस एक्शन ड्रामा में एक हीरो नहीं बल्कि हीरोइन है असली ‘गेमचेंजर’ है.

कहानी एक ऐसी महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी शांत जिंदगी अचानक तब बदल जाती है जब कुछ खतरनाक लोग उसके घर पर हमला कर देते हैं. इसके बाद जो होता है, वह दर्शकों को सीट से बांधे रखता है. दमदार एक्शन, इमोशनल ड्रामा और रहस्यमयी अतीत से भरी यह फिल्म रिलीज के बाद तेजी से ओटीटी पर ट्रेंड करने लगी और देखते ही देखते नंबर 1 पर पहुंच गई. दर्शक खासतौर पर इसकी तेज रफ्तार कहानी और जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस की तारीफ कर रहे हैं.

बात कर रहे हैं प्रियंका चोपड़ा स्टारर एक्शन ड्रामा फिल्म ‘द ब्लफ’ (The Bluff) की. महज 1 घंटा 41 मिनट वाली इस फिल्म ने यह साबित कर दिया है कि एक महिला किरदार भी पर्दे पर विलेन से कहीं ज्यादा दमदार पंच पैक कर सकता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

रिलीज के कुछ ही दिनों के भीतर दर्शकों से पॉजिटिव रिव्यूज हासिल कर ये स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर नंबर वन पर ट्रेंड करने लगी. फिल्म की कहानी में जबरदस्त एक्शन, गहरे किरदार और लेयर्ड ड्रामा का ऐसा मिश्रण है जो दर्शकों को आखिरी पलों तक बांधे रखता है.

फिल्म में प्रियंका एक कारिबियन महिला की भूमिका में हैं, जिसका शांतिपूर्ण जीवन तब उलट-पुलट हो जाता है. जब हिंसक समुद्री लुटेरों का एक गिरोह उसके घर पर हमला करता है. ये लुटेरे धन की तलाश में आते हैं, लेकिन हमले से उनकी गुप्त अतीत की परतें खुल जाती हैं. प्रियंका को अपनी दबी हुई घातक प्रतिभा को बाहर निकालना पड़ता है और परिवार को बचाने के लिए पूरे द्वीप को युद्ध का मैदान बना देती हैं. प्रियंका ने इस फिल्म में एक निडर कैरेबियन महिला की भूमिका निभाई है.

हाल ही में फर्स्टपोस्ट को दिए एक इंटरव्यू में प्रियंका ने अपने किरदार और इस फिल्म को चुनने के पीछे की वजह बताई. उन्होंने कहा, ‘मैं सोच रही थी कि फिल्मों में कितनी महिलाओं ने पाइरेट (समुद्री डाकू) का किरदार निभाया है. इंटरव्यू के बाद मुझे इस बारे में गूगल या एआई से पूछना होगा. एक महिला पायरेट का किरदार निभाना अपने आप में बहुत अनोखा है.’

उन्होंने आगे बताया, टमुझे नहीं पता था कि इतिहास में महिलाएं समुद्री डाकू हो सकती हैं, जब तक मैंने रिसर्च करना शुरू नहीं किया. दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में ऐसी कई महिलाएं थीं. यह बहुत अच्छा था, लेकिन मैंने पहले कभी तलवार की लड़ाई नहीं सीखी थी.’

प्रियंका ने यह भी खुलासा किया कि उन्हें ब्लेड (हथियार) के साथ काम करना फिर से सीखना पड़ा. उन्होंने बताया, ‘मेरे को-स्टार कार्ल को ब्लेड के साथ काफी अनुभव था, इसलिए हमें अपने किरदारों के लिए एक समान स्तर पर काम करना था. इसमें हफ्तों और हफ्तों का प्रशिक्षण लगा. मैं उस दौरान ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ की शूटिंग भी कर रही थी. यह वास्तव में बहुत मेहनत का काम था, लेकिन किरदार की यही मांग थी और मैं अपने किरदारों को 100 प्रतिशत देना पसंद करती हूं.’

प्रियंका चोपड़ा के इस दमदार एक्टिंग की तारीफ सिर्फ दर्शकों ने ही नहीं बल्कि मशहूर निर्देशक एस.एस. राजामौली ने भी की है. उन्होंने सोमवार को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर प्रियंका की जमकर प्रशंसा की. राजामौली ने लिखा, ‘@priyankachopra उन चुनिंदा एक्ट्रेसेस में से हैं जो एक पल पूरी तरह से कमजोर और अगले ही पल जबरदस्त रूप से दमदार हो सकती हैं.’#द ब्लफ’ उनकी प्रतिभा का एक और प्रमाण है, जिसमें बहुत सारे धमाकेदार स्टंट भी हैं. सेटिंग और फिल्म की गति का भरपूर आनंद लिया. पूरी टीम को बधाई.’

प्रियंका चोपड़ा के अलावा ‘द ब्लफ’ में कार्ल अर्बन, इस्माइल क्रूज कोर्डोवा, सफिया ओकले-ग्रीन और टेमुरा मॉरिसन ने भी अहम किरदार निभाए हैं. एजीबीओ, सिनेस्टार पिक्चर्स और पर्पल पेबल पिक्चर्स के बैनर तले बनी यह फिल्म 25 फरवरी को प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी और फिलहाल इस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो रही है. ‘द ब्लफ’ की सफलता के बाद प्रियंका चोपड़ा के पास फिल्मों का एक शानदार लाइन-अप है. वह जल्द ही कॉमेडी फिल्म ‘जजमेंट डे’ में नजर आएंगी, जिसका निर्देशन निकोलस स्टोलर ने किया है. इस फिल्म में विल फेरेल, जैक एफ्रॉन और रेजिना हॉल जैसे सितारे भी मुख्य भूमिकाओं में होंगे.

इसके अलावा प्रियंका एस.एस. राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ से भारतीय फिल्मों में वापसी करने के लिए तैयार हैं. इस फिल्म में महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में होंगे. फिल्म की कहानी रुद्र (महेश बाबू) के इर्द-गिर्द घूमती है और 2027 में रिलीज होने की संभावना है. ‘द ब्लफ’ ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रियंका चोपड़ा न सिर्फ भारत बल्कि दुनियाभर में एक दमदार एक्शन हीरोइन के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं.
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.