हैदराबाद में 21 साल की यूट्यूबर और बीएससी की स्टूडेंट बोनु कोमली ने अपने फ्लैट में खुदकुशी कर ली है. उन्होंने घटना से पहले कुवैत में रह रही अपनी मां को आखिरी मैसेज भेजा और भाई का ख्याल रखने को कहा. पुलिस जांच से पता चला कि कोमली एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ लव अफेयर में थीं, लेकिन ब्रेकअप और आपसी विवाद के कारण वे गहरे तनाव में पहुंच गई थीं. उन्होंने पहले भी आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश की थी. पुलिस फिलहाल फोन रिकॉर्ड्स और बयानों के आधार पर मामले की तहकीकात कर रही है.
बोनु कोमली उभरती हुई यूट्यूबर थीं.
फैंस के लिए भी बड़ा सदमा
घटना का पता तब चला, जब मां ने कुवैत से बेटी को बार-बार फोन किया, लेकिन फोन बंद आने लगा. उन्होंने घबराकर हैदराबाद में अपने एक परिचित को फ्लैट पर भेजा. जब दरवाजा तोड़कर अंदर देखा गया, तो वहां कोमली का शव बरामद हुआ. मौके पर पुलिस को एक साड़ी और सीढ़ी मिली है, जिसका इस्तेमाल उन्होंने इस आत्मघाती कदम के लिए किया था. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कोमली के फोन रिकॉर्ड्स, मैसेज और उनके दोस्तों के बयानों की बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि हादसे की असल वजह और ब्वॉयफ्रेंड की भूमिका को साफ किया जा सके. एक होनहार छात्रा और उभरती हुई यूट्यूबर का इस तरह जाना सोशल मीडिया पर उनके फैंस के लिए भी बड़ा सदमा है.
About the Author

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.